Noida News: नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने 3.26 करोड़ रुपये की हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी मामले में तीन जालसाजों को लखनऊ और उन्नाव से गिरफ्तार किया है. ये आरोपी अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करके ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे. गिरोह को कमीशन पर सहयोग देते थे. गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच जारी है.
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हुआ था फर्जीवाड़ा
नोएडा के सेक्टर-27 निवासी पीड़ित से साइबर ठगों ने खुद को रेट फाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड कंपनी का प्रतिनिधि बताकर संपर्क किया. शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया. विश्वास में लेने के बाद उनसे लगभग 3.26 करोड़ रुपये की ठगी की गई. 12 जून को नोएडा साइबर थाने में मामला दर्ज हुआ. पुलिस ने त्वरित जांच शुरू कर संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करवाया. पैसों की ट्रैकिंग करते हुए गिरोह के सरगनाओं तक पहुंची.
तीनों आरोपी लखनऊ और उन्नाव से गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सन्नी कुमार, दुर्गेश कुमार और विकास कुमार को धर दबोचा है. तीनों को लखनऊ और उन्नाव से गिरफ्तार किया गया है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी 10वीं फेल है. एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि सन्नी कुमार ने अपने खाते में ठगी के 23 लाख रुपये प्राप्त किए थे. जिसे उसने निकालकर दिल्ली निवासी विकास (गिरोह का सदस्य) को सौंपा. इसके बदले सन्नी को एक लाख रुपये कमीशन दिया गया.
एनसीआर से लेकर विदेशों तक फैला है साइबर जाल
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ये आरोपी दिल्ली स्थित साइबर गिरोह के संपर्क में थे, जिनका नेटवर्क एनसीआर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला है. आरोपी अपने बैंक खातों को कमीशन पर गिरोह को सौंपते थे, जिसमें भारी-भरकम रकम ट्रांसफर की जाती थी. यह रकम साइबर ठगी की होती है.
ये भी पढ़ें: नोएडा स्पोर्ट्स सिटी के खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गोदरेज के 450 परिवारों का इंतजार खत्म
संबंधित खबरें
मोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
11 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
53 mins agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 hr agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
11 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
12 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
14 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines