Noida News: नोएडा में छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है. डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि जिले में छठ पूजा के प्रमुख आयोजन स्थल कालिंदी कुंज (यमुना घाट), हरनंदी नदी के कुलेसरा, चोटपुर, बहलोपुर और नोएडा स्टेडियम रहेंगे. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए 27 और 28 अक्टूबर को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है.
आपातकालीन वाहन जा सकेंगे
डीसीपी ने बताया कि डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहन (जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस आदि) को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि छठ पर्व के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो. किसी भी यातायात संबंधी परेशानी की स्थिति में लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं.
महिलाओं और बच्चों की विशेष सुरक्षा
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि घाटों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल, ट्रैफिक कर्मी और स्वयंसेवक तैनात रहेंगे. भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी भी रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में पूजा करने का अवसर मिले.
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
-नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किए जाएंगे. वाहन डीएनडी या चिल्ला मार्ग से आगे जा सकेंगे.
-सेक्टर 37 से कालिंदी बॉर्डर की ओर जाने वाला यातायात महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट रहेगा. डीएनडी और चिल्ला मार्ग का प्रयोग किया जा सकेगा.
-सूरजपुर से कुलेसरा या फेस 2 की ओर जाने वाले वाहन कच्ची सड़क तिराहा से चैगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे. यातायात बिसरख गोलचक्कर होकर आगे बढ़ सकेगा.
-फेस 2 से हरनंदी नदी की ओर जाने वाला यातायात फेस 2 से ककराला मार्ग की ओर डायवर्ट रहेगा. वाहन सोरखा-बिसरख होकर आगे भेजे जाएंगे.
-किसान chowk से पर्थला की ओर जाने वाले वाहन किसान chowk से बिसरख की ओर डायवर्ट किए जाएंगे. यातायात बिसरख से सोरखा-पर्थला होकर आगे बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें: संघर्षों से निकली ग्रेटर नोएडा की बेटी शिवानी, सिल्वर जीतकर BSF में आउट आफ टर्न प्रमोशन
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
6 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines