नोएडाः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में किशोरियों और बच्चियों के साथ वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को स्कूल जा रही किशोरी के रेप के बाद एक और बच्ची के साथ देर शाम वारदात हो गई। इसके बाद सनसनी फैल गई है। आरोप है कि चार युवकों ने एक 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। मामले की जानकारी होने पर किशोरी की मां ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है।
चारों के खिलाफ मां ने दर्ज कराया मुकदमा
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर शाम की है। नोएडा के सेक्टर-27 में एक परिवार रहता है। परिवार की एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि चार आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कर दीं। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया और मौके से फरार हो गए। बच्ची जब अपने घर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। पूछताछ में बच्ची ने परिवार वालों को सारी बात बताई। इसके बाद बच्ची की मां ने थाना सेक्टर-20 में चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सुबह भी हुई थी किशोरी के साथ वारदात
आपको बता दें कि बुधवार को भी नोएडा में किशोरी के साथ रेप की वारदात हुई थी। साइकिल से स्कूल जाते समय एक आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। उसके एक सेक्टर के सुनसान इलाके में ले गया। किशोरी के साथ रेप के बाद उसे धमकी दी और भाग गया। घर पहुंची किशोरी को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की हिरासत से भागते समय उसके पैर में गोली पड़ गई।
संबंधित खबरें
पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
1 hr agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
2 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
4 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
4 hrs agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
5 hrs agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
5 hrs ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
6 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
6 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
6 hrs ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines