Noida News: जिले में सवारियों से मनमाना किराया वसूलने वाले बिना मीटर के ऑटो चालकों पर लगाम कसने में परिवहन विभाग नाकाम साबित हो रहा है. नियमों के अनुसार प्रत्येक ऑटो में मीटर लगाना अनिवार्य है, लेकिन हकीकत यह है कि 70 प्रतिशत से अधिक ऑटो बिना मीटर के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं. ऐसे ऑटो चालक यात्रियों से तय किराये से दो से तीन गुना तक अधिक वसूली कर रहे हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है.
27 हजार ऑटो में से 17 हजार बिना मीटर के
गौतमबुद्ध नगर जिले में 27 हजार से अधिक ऑटो पंजीकृत हैं. इनमें से लगभग 17 हजार ऑटो में मीटर नहीं लगे हैं. नोएडा सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि फिलहाल केवल 50 प्रतिशत ऑटो में ही मीटर लगे हैं. सभी ऑटो में मीटर लगाने के लिए योजना बनाई जा रही है, ताकि किराया वसूली पारदर्शी हो सके.
बिना मीटर के भी हो रही फिटनेस
बिना मीटर के ऑटो को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाना परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है. नियमों के तहत बिना मीटर वाले ऑटो को फिटनेस नहीं मिलनी चाहिए, लेकिन बिना मीटर वाले वाहनों की फिटनेस नवीनीकरण जारी है. मई महीने में डीएम कार्यालय से सभी ऑटो में मीटर लगाना अनिवार्य करने के निर्देश जारी हुए थे. हालांकि, आदेश के बाद नए ऑटो का पंजीकरण बढ़ा, लेकिन मीटर लगाने की रफ्तार बेहद धीमी रही.
एनसीआर परमिट वाले ऑटो में ही मीटर
नोएडा ऑटो रिक्शा चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बाबू ने बताया कि एनसीआर परमिट वाले लगभग दो हजार ऑटो में मीटर लगाए गए हैं, लेकिन बाकी अब भी बिना मीटर चल रहे हैं. प्रदेश सरकार द्वारा किराया बढ़ाए जाने के बाद अब मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी. उन्होंने कहा कि जब तक मीटर पूरी तरह अनिवार्य नहीं किए जाएंगे, तब तक यात्रियों से अधिक किराया वसूली की समस्या बनी रहेगी.
बिना मीटर ऑटो की फिटनेस नहीं की जाएगी
एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि बिना मीटर के किसी भी ऑटो की फिटनेस नहीं की जाती है. पूर्व में जिन वाहनों में मीटर नहीं थे, उनके मीटर जब्त किए गए थे. अब इस पर विशेष अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें: यीडा सिटी के 21 हजार आवंटियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने प्राधिकरण की 150 अपीलें की खारिज
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
37 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
4 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
5 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines