Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी जमीन अधिग्रहण का ग्रामीणों ने विरोध किया है। मामला जेवर के नीमका गांव का है। शुक्रवार को यहां लोक सुनवाई का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि विकास की आड़ में यदि उनके साथ अन्याय होगा तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। औद्योगिक नगर के लिए जमीन का अधिग्रहण इस गांव में होना है। लोक सुनवाई के दौरान नीमका के अलावा शाहजहांपुर गांव के ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनकी आपत्ति पर प्रशासन सुनवाई करेगा।
20 प्रतिशत किसानों की ली गई सहमति
ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गैर-कानूनी बताते हुए इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि अधिग्रहण के लिए केवल 20 प्रतिशत किसानों की सहमति ली गई है, जबकि भूमि अर्जन कानून के तहत 70 प्रतिशत किसानों की सहमति अनिवार्य है। ग्रामीणों ने इसे नियमों का खुला उल्लंघन बताते हुए पूरी प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाए है।
एसडीएम के समक्ष रखा मुद्दा
लोक सुनवाई के दौरान एसडीएम अभय सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने कई मुद्दों को विस्तार से रखा। ग्रामीणों का कहना है कि विस्थापन के लिए गठित आठ सदस्यीय समिति कागजी खानापूर्ति में लगी हुइ्र है। समिति ने कुछ चयनित लोगों से ही डेटा प्राप्त किया, वह भी बिना किसी स्पष्ट आदेश या आधार के।
ड्राफ्ट पर सुनवाई का औचित्य नहीं
ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिस ड्राफ्ट पर लोक सुनवाई हो रही है, उसकी कोई औचित्य नहीं है। उनका कहना है कि वे किसी भी स्थिति में विस्थापन स्वीकार नहीं करेंगे। कई ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले ही अपनी कृषि भूमि देने को तैयार थे, लेकिन अब वे भूमि अधिग्रहण दरों को लेकर असहमति जता रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा घोषित मुआवजा दरें कृषि कानून के अनुरूप नहीं हैं। इसका बढ़ाया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
7 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
9 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
11 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines