Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों के विस्थापन की तैयारी शुरू, 14 गांवों के किसान दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे और चैथे चरण के विकास को लेकर जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण के बाद अब विस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Noida internatioanl airport, Noida News, Noida, Jewar Airport, Yamuna International Airport Private Limited, YIAPL, Noida, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा समाचार, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, वाईआईएपीएल, नोएडा

नोएडा एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे और चैथे चरण के विकास को लेकर जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण के बाद अब विस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उनकी आपत्तियों को दूर करने के लिए 4 से 11 अगस्त के बीच लोक सुनवाई आयोजित की जाएगी।

2053 हेक्टेयर भूमि की है आवश्यकता

तीसरे और चैथे चरण में कुल 2053 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से 1888.98 हेक्टेयर जमीन 14 गांवों से अधिग्रहित की जानी है। बाकी की भूमि पहले से प्रशासन के पास उपलब्ध है। जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। उनमें रोही, पारोही, बंकापुर, दयानतपुर, सबौता मुस्तफाबाद, मुकीमपुर शिवारा, किशोरपुर, बनवारीबांस, जेवर बांगर, रामनेर, अहमदपुर चैरोली, ख्वाजपुर, थोरा और नीमका शहाजहांपुर शामिल हैं।

विज्ञापन

अधिग्रहण की ली जा चुकी है सहमति

प्रशासन की ओर से पहले ही किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति ली जा चुकी है। अब अगले चरण में इन किसानों और उनके परिवारों को विस्थापित कर पुनर्वासित करने की तैयारी की जा रही है। लोक सुनवाई के दौरान प्रशासन किसानों की आपत्तियों को सुनेगा और उनका समाधान करेगा।

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ