Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. एयरपोर्ट का काम अब लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच चुका है. प्रस्तावित उद्घाटन से पहले शुक्रवार को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार ने नोएडा एयरपोर्ट का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे, एटीसी टावर और रडार सिस्टम जैसे प्रमुख हिस्सों का निरीक्षण किया.
बोर्ड बैठक के बाद एयरपोर्ट पहुंचे
दीपक कुमार नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में भाग लेने के बाद एयरपोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. निर्माण एजेंसियों ने आश्वस्त किया कि टर्मिनल, रनवे, हैंगर और अन्य ढांचागत सुविधाएं अक्टूबर के अंत तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगी. इसके साथ ही 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की संभावनाओं को देखते हुए युद्धस्तर पर कार्य जारी है.
जापानी डेलिगेट्स से मिले
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने जापानी डेलिगेट्स से भी मुलाकात की. जापानी डेलिगेट्स एयरपोर्ट परियोजना से तकनीकी रूप से जुड़े है. वहीं, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भी एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के विमानन क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में सुरक्षाकर्मियों ने निवासियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
5 mins agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
1 hr agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 hr agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 hr ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 hr agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 hr agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines