Greater Noida News: फाइनल स्टेज में पहुंचा नोएडा एयरपोर्ट का काम, ACS ने लिया जायजा

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. एयरपोर्ट का काम अब लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच चुका है. प्रस्तावित उद्घाटन से पहले शुक्रवार को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार ने नोएडा एयरपोर्ट का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

Noida International Airport Meeting

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. एयरपोर्ट का काम अब लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच चुका है. प्रस्तावित उद्घाटन से पहले शुक्रवार को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार ने नोएडा एयरपोर्ट का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे, एटीसी टावर और रडार सिस्टम जैसे प्रमुख हिस्सों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बोर्ड बैठक के बाद एयरपोर्ट पहुंचे

दीपक कुमार नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में भाग लेने के बाद एयरपोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. निर्माण एजेंसियों ने आश्वस्त किया कि टर्मिनल, रनवे, हैंगर और अन्य ढांचागत सुविधाएं अक्टूबर के अंत तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगी. इसके साथ ही 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की संभावनाओं को देखते हुए युद्धस्तर पर कार्य जारी है.

विज्ञापन

जापानी डेलिगेट्स से मिले

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने जापानी डेलिगेट्स से भी मुलाकात की. जापानी डेलिगेट्स एयरपोर्ट परियोजना से तकनीकी रूप से जुड़े है. वहीं, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भी एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के विमानन क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ