Greater Noida News : नोएडा एयरपोर्ट से संबंधित बड़ी खबर सामने आई है। प्रमुख सचिव औद्योगिक एवं यमुना प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक कुमार ने अप्रैल पार्क का फिजिकल वेरिफिकेशन किया। उन्होंने आवंटियों को जल्द से जल्द इकाई का निर्माण करने के लिए कहा है। इसके अलावा वह नोएडा एयरपोर्ट की साइट पर भी पहुंचे। उन्होंने निर्माण करने वाली एजेंसी से वार्ता कर जल्द काम पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। अपैरल पार्क में मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता इस स्तर की रखी जाए कि यह अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करें। उन्होंने सेक्टर 28 में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क का भी जायजा लिया।
रेडीमेड गारमेंट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
आलोक कुमार ने निरीक्षण के दौरान यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यहां पर रेडीमेड गारमेंट को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए अपैरल क्लस्टर विकसित कर उसमें जरूरतो को पूरा किया जाए। हालांकि इससे संबंधित 81 सदस्यों को भूखंड आवंटित किया जा चुका है। अपैरल क्लस्टर में 1 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। जल्द ही इसकी इकाई शुरू होने की उम्मीद है। क्लस्टर में 65 आवंटी भूखंड की लीजडीड करा चुके हैं। रोजगार के लिहाज से अपैरल पास प्रदेश सरकार की पसंदीदा योजना है।
एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग पर पहुंचे चेयरमैन
निरीक्षण के दौरान आलोक कुमार एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग पर पहुंचे। उन्होंने रनवे का भी जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने आलोक कुमार को एयरपोर्ट से संबंधित हर जानकारी मुहैया कराई। निर्माण कार्य देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया है, फिर भी जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मेडिकल डिवाइस पार्क में 89 भूखंड हो चुके हैं आवंटित
आलोक कुमार ने अपने निरीक्षण के दौरान मेडिकल डिवाइस पार्क का भी निरीक्षण किया। मेडिकल डिवाइस पार्क में अब तक 89 भूखंड आवंटित हो चुके हैं जिसमें से कई इकाइयों का निर्माण चल रहा है। प्रमुख सचिव ने उसको जल्द पूरा कर शुरू करने के लिए कहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इकाई शुरू हो जाएंगे।
देश के तीन में से एक मेडिकल पार्क ग्रेटर नोएडा में
देश में इन दिनों तीन मेडिकल डिवाइस बनाए जा रहे हैं। एक तमिलनाडु, दूसरा मध्य प्रदेश तो तीसरा ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बन रहा है। तीनों का उद्घाटन एक साथ अगले साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसके लिहाज से मेडिकल डिवाइस पार्क को समय से पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है।
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
32 mins agoबिहार के सिवान में पटाखों की फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल
51 mins ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
2 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines