हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेटः एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्लान अप्रूवल के लिए लिखा लेटर, जानें क्या है प्लान

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले एयरोड्रोम लाइसेंस जरूरी है. यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेफ्टी (बीसीएएस) को एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्लान के अप्रूवल के लिए पत्र भेजा है.

विज्ञापन

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले एयरोड्रोम लाइसेंस जरूरी है. यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेफ्टी (बीसीएएस) को एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्लान के अप्रूवल के लिए पत्र भेजा है. बीसीएएस की टीम जल्द ही एयरपोर्ट का निरीक्षण करने ग्रेटर नोएडा का दौरा कर सकती है. इससे पहले कार्गो और डोमेस्टिक टर्मिनल के सिक्योरिटी प्लान को लेकर भी टीम निरीक्षण कर चुकी है.

लाइसेंस के लिए जरूरी मंजूरी

नियमों के अनुसार, एयरोड्रोम लाइसेंस प्राप्त करने से पहले सिक्योरिटी प्लान का अप्रूवल जरूरी है. यह मंजूरी मिलने के बाद ही एयरपोर्ट को डीजीसीए की ओर से अंतिम लाइसेंस प्रदान किया जा सकेगा.

सिक्योरिटी प्लान तैयार

अधिकारियों ने बताया कि यापल की ओर से तैयार सिक्योरिटी प्लान में एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की जांच प्रणाली, कार्गो सुरक्षा और निगरानी तंत्र का पूरा खाका शामिल है. जल्द ही इसको धरातल पर उतारा जाएगा.

निरीक्षण के बाद बढ़ेगी प्रक्रिया

टीम के निरीक्षण के बाद आवश्यक सुझावों को शामिल कर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद डीजीसीए को लाइसेंस के लिए फाइनल डॉक्युमेंट भेजा जाएगा. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा से जुड़ी सभी औपचारिकताएं तय समय से पहले पूरी की जा रही हैं, ताकि परियोजना के संचालन में कोई देरी न हो.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट पर फिर होगी रेस, एफ-1 ने किया यीडा से संपर्क

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें