Noida News: नोएडा में बैंक लोन के दौरान 4 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक उद्योगपति से लोन दिलाने के नाम पर चार करोड़ की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर बैंक के दो कर्मचारियों समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
2021 में थी लोन की जरूरत
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी डाॅक्टर विपिन कुमार ने बताया कि संदीप कुमार उद्योगपति है। वर्ष 2021 में संदीप को 10 करोड़ रुपये के लोन की आवश्यकता थी। तब उनकी मुलाकात लोन एजेंट सलमान से हुई। सलमान उसे सेक्टर 18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक ले गया। जहां बैंक कर्मी प्रियंका अग्रवाल और रीजनल मैनेजर संतोष सिंह से उसका परिचय कराया गया।
लोन के बदले प्राॅपर्टी गिरवी रखने को कहा
बैंक अधिकारियों ने लोन के बदले प्रॉपर्टी गिरवी रखने की बात कही, लेकिन जब उसने बताया कि उसके पास इतनी बड़ी संपत्ति नहीं है तो आरोपियों ने उसे किसी और की संपत्ति अटैच कर लोन दिलाने का प्रस्ताव दिया। इसके एवज में लोन का 30 प्रतिशत हिस्सा उन्हें देने की शर्त रखी गई।
लोन पास होने के बाद हुआ खेल
पीड़ित ने विश्वास करते हुए 10 करोड़ का लोन पास करवा लिया और आरोपितों को कुल 4 करोड़ रुपये दे दिए। इसमें से 2.30 करोड़ रुपये नकद दिए गए, जबकि 1.70 करोड़ रुपये पीड़ित ने आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर किए।
ब्याज दर बढ़ा दी
संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि बाद में बैंक कर्मियों ने लोन की ब्याज दर में अत्यधिक वृद्धि कर दी। वर्ष 2024 में लोन का रिन्यूअल करने से मना कर दिया। बिना किसी नोटिस के उसे एनपीए घोषित कर दिया गया। जब उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि जिस अनिल शर्मा की संपत्ति के दस्तावेजों के आधार पर लोन दिया गया था। वह दस्तावेज फर्जी निकले।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
पीड़ित ने इस मामले में अनिल शर्मा, आशीष जोगिया, लोन एजेंट सलमान, आईसीआईसीआई बैंक के रीजनल मैनेजर संतोष सिंह, बैंक कर्मी प्रियंका अग्रवाल और बैंक के एक मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
6 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
7 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
7 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
9 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines