नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar Chief Minister) पद की शपथ ली है. इसके साथ ही नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं. इसके अलावा वो बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद (longest serving chief minister of Bihar) पर बने रहने वाले सीएम बन गए हैं.
लेकिन देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक सीएम पद पर रहने वाले सीएम (longest serving chief minister of the state) रहने का रिकॉर्ड नीतीश कुमार के पास नहीं है. ये रिकॉर्ड किसी और के पास है. ये रिकॉर्ड सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन चामलिंग के पास है.
Trains Cancelled: 3 महीने के लिए कैंसिल हुईं ये 24 ट्रेनें, बिहार वाले जरूर देख लें List
भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों की लिस्ट यहां देखें
- पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम)
पवन कुमार चामलिंग के नाम भारत में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है. उन्होंने पहली बार 12 दिसंबर 1994 को शपथ ली थी और 27 मई 2019 तक लगातार सिक्किम पर राज किया. लगभग 24 साल और 165 दिन तक मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया. चामलिंग पांच बार मुख्यमंत्री रहे. इतने लंबे समय तक देश में कोई भी नेता मुख्यमंत्री नहीं रहा. - नवीन पटनायक (ओडिशा)
दूसरे स्थान पर नवीन पटनायक का नाम आता है. जो 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री रहे. वह 24 साल 99 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे. - ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल)
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का नाम तीसरे स्थान पर है. वह 23 साल तक सीएम रहे. ज्योति बसु 21 जून 1977 से 6 नवंबर 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे. बसु ने भी पांच बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. - गेगोंग अपांग (अरुणाचल)
गेगोंग अपांग ने अलग-अलग समय में 22 साल से ज्यादा समय तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया. - लाल थनहवला (मिजोरम)
लाल थनहवला इस सूची में पांचवे स्थान पर हैं, जो 22 साल तक मुख्यमंत्री रहे. मिजोरम के मुख्यमंत्री के तौर पर लाल थनहवला का लंबा कार्यकाल 1984 से 2018 तक कई बार रहा. - वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर वीरभद्र सिंह का कार्यकाल छह बार चला. वो 21 साल मुख्यमंत्री रहे. - माणिक सरकार (त्रिपुरा)
19 साल से ज्यादा मुख्यमंत्री पद पर रहकर माणिक सरकार ने भी रिकॉर्ड बनाया है. माणिक सरकार 11 मार्च 1998 से 9 मार्च 2018 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे. - नीतीश कुमार(बिहार)
नीतीश कुमार 18 साल से ज्यादा समय से बिहार के मुख्यमंत्री हैं.
संबंधित खबरें
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
32 mins agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
56 mins agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
1 hr ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 hr ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
1 hr agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 hr agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
2 hrs agoदिल्ली में मौसम ने ली करवट, सुबह दिखा हल्का कोहरा और धुंध; AQI भी बढ़ने लगा
2 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines