पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि भाजपा ने हमेशा उन्हें अपमानित किया है। साथ ही जेडीयू को भी खत्म करने की साजिश रची। सूत्रों के मुताबिक, जदयू के विधायक दल की मीटिंग में पार्टी के विधायकों, एमएलसी ने नीतीश कुमार से कहा कि भाजपा 2020 से जेडीयू को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही कहा कि अभी सतर्क नहीं हुए तो पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा।
नीतीश को मिला पूरे विपक्ष का समर्थन
उधर, नीतीश कुमार आज शाम चार बजे बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष भी उनके साथ होंगे। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात के दौरान महगठबंधन में शामिल पार्टियों की ओर से समर्थन पत्र सौंपेंगे। इसके बाद वे राजभवन से निकलकर इस्तीफा देंगे। बताया जा रहा है कि महागठबंधन बुधवार को शपथ ग्रहण की मांग कर सकता है।
हमने बिहार के लोगों के लिए ईमानदारी से काम किया है: भाजपा
उधर, दिल्ली में मौजूद बिहार भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम अपनी पार्टी को मजबूत करते हैं, हम किसी अन्य पार्टी को कमजोर नहीं करते हैं। पटना जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि बिहार के ताजा राजनीतिक हालत पर पार्टी नेतृत्व आधिकारिक बयान देगा, पार्टी टिप्पणी करेगी, मैं नहीं करूंगा। हमने बिहार के लोगों के व्यापार और रोजगार के लिए ईमानदारी से काम किया है।
पहले भी नीतीश ने छोड़ा था एनडीए
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।2014 लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को एनडीए का पीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने के विरोध में नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था, हालांकि 2 साल बाद ही 2017 में वे महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में लौट आए थे और 2020 में विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ा था।
बिहार विधानसभा की स्थिति
विधानसभा की कुल सीटें – 243 (अनंत सिंह की सदस्यता खत्म होने के बाद अभी कुल – 242)
- भाजपा : 77
- राजद : 79
- जदयू : 45
- कांग्रेस : 19
- वामदल : 16
- HAM : चार
- AIMIM : एक
- निर्दलीय : एक
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
9 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
9 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
9 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines