सीवर टैंक में चार लोगों की मौत पर NHRC सख्त, हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव और डीजीपी से जवाब-तलब

फरीदाबाद सीवर साफ करते हुए चार की मौत (1)

फरीदाबाद सीवर साफ करते हुए चार की मौत

फरीदाबाद: फरीदाबाद स्थित सैक्टर 16 के निजी अस्पताल क्यूआरजी में सीवर में चार लोगों की मौत के मामले में National Human Rights Commission (NHRC) ने सख्त रवैया अपनाया है। NHRC ने इस मामले में हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव और फरीदाबाद के डीजीपी से जवाब मांगा है। दोनों को मामले में हादसा कैसे हुआ। किसकी गलती से हुआ इस पर पूरी रिपोर्ट तैयार कर देनी है। रिपोर्ट में हादसे के जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई हुई इसका भी ब्यौरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि चारों अस्पताल में सीवर की सफाई करने उसमें उतरे थे। जिसके बाद चारों मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए समीप के बीके अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया था।

मरने वालों की पहचान रोहित, उसका भाई, विशाल और रवि गोलदार के रूप में हुई है। चारों एक प्राइवेट सफाई कंपनी के जरिए काम कर रहें थे। अस्पताल प्रशासन ने मामले में खेद प्रकट किया था। पुलिस मामले में परिजनों, जिस कंपनी के माध्यम से काम करते थे उनके मैनेजर व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ