Noida News: न्यू नोएडा के सपने को साकार करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कमर कस ली है. शासन ने 80 गांवों को अधिसूचित करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब बिना प्राधिकरण की अनुमति यहां कोई निर्माण नहीं होगा. इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. जल्द ही यहां चार लेखपाल, दो तहसीलदार और दो नायब तहसीलदार की टीम के साथ न्यू नोएडा प्राधिकरण का अस्थायी कार्यालय स्थापित किया जाएगा.
मुआवजे और विकसित भूमि का खाका तैयार
न्यू नोएडा में किसानों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हाइब्रिड मॉडल पर आधारित होगी. आपसी सहमति और लैंड पूलिंग, दोनों विकल्प खुले रहेंगे. किसानों को कितने प्रतिशत विकसित भूमि दी जाएगी और मुआवजा दर क्या होगी, इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा. शासन से मंजूरी मिलते ही टीम गांवों में बैठक कर अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.
जल्द तय होगा सर्किल रेट
न्यू नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण के मानक तय करने को लेकर जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी. इसमें गांवों की जेवर एयरपोर्ट से दूरी, जमीन की उपयोगिता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र की नजदीकी और बुलंदशहर के गांवों का सर्किल रेट जैसे बिंदुओं पर विचार किया जाएगा. इन्हीं मानकों के आधार पर किसानों के हित में संतुलित निर्णय लिया जाएगा.
जोखाबाद और सांवली में बनेगा पहला अस्थायी ऑफिस
न्यू नोएडा करीब 209 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसाया जाना है. शुरुआत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और जीटी रोड के संगम क्षेत्र से की जाएगी. सबसे पहले जोखाबाद और सांवली गांवों की जमीन का अधिग्रहण शुरू होगा. इन दोनों गांवों में किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी. साथ ही यहीं न्यू नोएडा प्राधिकरण का अस्थायी कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा.
किसानों से लगातार संवाद
जोखाबाद और सांवली गांवों के प्रधानों के साथ प्रारंभिक बातचीत हो चुकी है. किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए आपसी समझ और पारदर्शिता के साथ न्यू नोएडा के विकास की नींव रखी जाएगी.
ये भी पढ़ें: यमुना सिटी में बढ़ा Pollution, चार दिन में AQI 264 तक पहुंचा
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 mins ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
29 mins agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
37 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
13 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines