New Born Baby Girl in Jaipur Railway Station: जयपुर के सांगानेर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त खलबली मच गई। जब प्लेटफार्म की फेंसिंग के पास कपड़ें में बंधी एक दिन की बच्ची फेंकी पड़ी मिली। जब बच्ची रोने लगी तो उसकी आवाज सुनकर लोग झाड़ियों के पास पहुंचा जहां उन्होंने देखा कि कपड़े में लपटी हुई एक नवजात बच्ची फेंकी हुई मिली।
पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया
झाड़ियों के बीच नवजात बच्ची को देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही जीआरपी थाने के सिपाही मौके पर पहुंची और उन्होंने सबसे पहले बच्ची क पास के जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां बच्ची का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे चाइल्ड केयर भेजा गया।
यह भी पढ़ें: CM Ashok Gehlot: आखिर क्यों सीएम अशोक गहलोत ने 2 दिन पहले बंधवाया रक्षासूत्र? जानें 3 कारण
6 घंटे पहले हुआ बच्ची का जन्म
बच्ची का इलाज करने वाले जेके लोन अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि बच्ची का जन्म 6 घंटे पहले ही हुआ। डॉक्टर ने ये भी बताया कि बच्ची की डिलीवरी अस्पताल में नहीं बल्कि घर पर हुई है। बच्ची की नाड़ को धागे से बांधा गया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले की जांच सांगानेर स्टेशन की पुलिस कर रही है। सांगानेर स्टेशन के अधीक्षक महेश ने बताया कि बच्ची के अज्ञात परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस फिलहाल रेलवे स्टेशन पर CCTV फुटेज को देखा जा रहा है। इसके साथ पुलिस को शक है कि फेंसिंग के पास रेलवे क्वर्टर की तरफ से बच्ची को झाड़ियों में छोड़ा गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
37 secs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
47 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
56 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines