उत्तर प्रदेश के संभल में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिस मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत करते हैं, जो उनके लिए खुदा का घर होता है, उसे वो खुद ही हथौड़े से तोड़ते नजर आए. जी हां आपने सही सुना, संभल के सलेमपुर सलार गांव के लोगों ने खुद ही मस्जिद को गिरा दिया. दरअसल संभल प्रशासन उस मस्जिद को बुल्डोजर से गिराने वाला था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही मस्जिद ढहाई जा चुकी थी
क्या है पूरा मामला?
दरअसल सम्भल के सलेमपुर सलार में 439 वर्ग मीटर जगह पर मस्जिद बनी थी. 2025 में जिला प्रशासन को ये शिकायत मिली की सरकारी जमीन पर कब्जा करके 2005 में मस्जिद बनाई गई थी. शिकायत पर तुरंत एक्शन करते हुए प्रशासन ने मस्जिद कमेटी को सुनवाई का मौका दिया. जिसके बाद गांव के लोगों को 3 जनवरी तक की मोहलत दी गई. 4 जनवरी को सुबह 10 बजे तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 31 अधिकारियों की टीम और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचने वाली थी. लेकिन बुलडोजर एक्शन से पहले ही मस्जिद कमेटी के लोगों ने आधी रात को ही मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया. सुबह जब प्रशासन की टीम वहां पहुंची तो वहां मस्जिद का कोई नामोनिशान नहीं बचा था.
मीडिया से बात नहीं कर रहे गांव वाले
अवैध निर्माण हटाने के लिए प्रशासन ने हाई लेवल तैयारी की थी. मौके पर कई थानों की पुलिस, पीएसी (PAC) और आरआरएफ (RRF) की कंपनी, लेखपाल और कानूनगो की टीम तैनात थी. मस्जिद को गिराने के लिए 3 बुलडोजर भी तैयार थे. तहसीलदार का कहना है कि इसी सख्ती की वजह से कब्जा करने वालों ने हार मान ली और बुलडोजर चलने से पहले ही खुद मस्जिद को हटा दिया. हालांकि गांव का कोई भी शख्स मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है.
संबंधित खबरें
'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
33 mins agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
2 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
3 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
3 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
4 hrs ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
7 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines