Gujarat News: गुजरात के खेड़ा जिले में गरबा के दौरान पथराव मामले में आरोपियों पर जमकर लाठियां बरसाईं हैं। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से माफी भी मंगवाई। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना उढेला गांव की है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़कर भीड़ के सामने ले आई। फिर भीड़ के सामने पुलिस ने आरोपियों पर लाठियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि गुजरात के खेड़ा में सोमवार रात नवरात्रि समारोह के दौरान आरिफ और जहीर नाम के दो लोगों के नेतृत्व में एक गुट ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने पथराव किया जिसमें 6 घायल हो गए। खेड़ा के डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है। घटना खेड़ा के उंधेला गांव की बताई जा रही है।
डीएसपी वीआर बाजपेयी ने बताया कि खेड़ा के उंधेला गांव में सोमवार रात भीड़ ने गरबा समारोह में खलल डालने की कोशिश की और पथराव किया। घटना में 6 से 7 लोग घायल हो गए, सरपंच की कार क्षतिग्रस्त हो गई और मंदिर के अंदर पत्थर भी फेंके गए।
भीड़ में महिलाओं समेत शामिल थे 200 लोग
डीएसपी बाजपेयी ने बताया कि भीड़ में महिलाओं सहित 150 से 200 लोग शामिल थे। सरपंच ने 43 लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ शिकायत दी है। करीब 10-11 आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
घटना की खबर मिलते ही खेड़ा जिले के डीएसपी, खेड़ा स्थानीय अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव के मुखिया ने गांव के बीचोबीच गरबा कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसके पास ही एक मंदिर और एक मस्जिद है। कार्यक्रम में महिलाएं और पुरुष भाग ले रहे थे, तभी दूसरे समुदाय का एक समूह मौके पर पहुंचा और उन्हें रुकने के लिए कहा। इसके बाद समूह ने पथराव किया जिसमें छह लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, खेड़ा के डीएसपी ने कहा, “उंधेला गांव में कल रात नवरात्रि समारोह के दौरान, आरिफ और जहीर नाम के दो लोगों के नेतृत्व में एक समूह ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने पथराव किया, जिसमें 6 घायल हो गए।”
डीएसपी खेड़ा ने कहा, “सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस को तैनात किया गया है और आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।”
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
4 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
6 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
8 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
9 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines