हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रेमप्रसंग में रोड़ा बनी मौसी की प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाई मर्डर की गुत्थी

विज्ञापन
Aunt murder with lover

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले के नसीराबाद के पास आशापुरा गांव में एक महिला की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ते हुए 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक लव स्टोरी व प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद के चलते भांजी ने अपने तीन साथियों की मदद से हत्या की वारदात अंजाम दिया था।

जानकारी के मुताबिक अजमेर जिले के नसीराबाद के निकट गांव आशापुरा की बावड़ी में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने मृतक की नाबालिग भांजी व दो नाबालिगों को निरुद्ध कर आरोपी लवर को गिरफ्तार किया। अपनी लव स्टोरी व प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद के चलते भांजी ने अपने तीन साथियों की मदद से हत्या की वारदात अंजाम दी। आरोपियों ने पहले भी तीन बार मारने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। चौथी बार में गला घोंटकर व सिर पर लाठियों से वार कर हत्या की।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दरअसल पूरा मामला नसीराबाद थाना के आशपुरा की बावड़ी का है जहां नाबालिग भांजी जान्ह्वी मृतका बेला जोनसन बड़ी बहन जरीना की बेटी है जिसे बेला ने गोद ले रखा था।

विज्ञापन

वहीं नाबालिग का 2 साल से आरोपी गौतम बैरवा से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन मौसी भांजी के बालिग होने का हवाला दे रही थी। ऐसे में दोनों को लगने लगा कि मौसी उनकी शादी नहीं होने देना चाहती और उन्होंने मौसी की हत्या का प्लान बनाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola