Dead Body On Bike In Ayodhya: उत्तरप्रदेश के अयोध्या से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बाइक जब स्पीड ब्रेकर को पार कर रही थी उस वक्त बाइक सवार दोनों युवक नीचे गिर गए। उनके साथ एक पोटली भी नीचे गिर गई। दोनों युवकों जैसे ही लोग उठाने पहुंचे तो हैरान रह गए। युवकों के साथ सड़क पर गिरी पोटली में लाश थी। लोग दोनों युवकों को पकड़ते इससे पहले ही वे फरार हो गए।
झांड़-फूंक का काम करता था मृतक
मामला खंडासा थाना क्षेत्र के आजादनगर घटौली चौराहे का है। मदद के लिए आए लोगों की नजर पोटली पर पड़ी तो लोग दंग रह गए पोटली से एक हाथ बाहर आया हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त रूदौली कोतवाली के परसौली गांव के रहने वाली शाकिब के रूप में हुई। वहीं जिस बाइक पर दोनों युवक सवार थे वह भी शाकिब की ही थी। पुलिस के अनुसार वह झांड़-फूंक का काम करता था। उसके तीन भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं उसकी पत्नी भी गायब है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की स्पीड ज्यादा थी इसलिए वह स्पीड ब्रेकर पर करीब 3 फीट तक उछल गई। ग्रामीण एसपी अतुल कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर हमले के निशान मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है दोनों युवक मृत शाकिब की लाश को ठिकाने लगाने के जा रहे थे।
संबंधित खबरें
राजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
7 hrs agoदिल्ली में मिठाई की दुकानों की जांच, कई जगह मिलीं कमियां
8 hrs agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
9 hrs agoहिरासत बढ़ाने के खिलाफ सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
11 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
12 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
12 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
13 hrs agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 21 अक्टूबर को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें एरिया
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines