Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने हाल ही में NCP (अजित पवार) पार्टी ज्वाइन की है। पार्टी ने उन्हें बांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी चुना है। आज जीशान ने अपना पर्चा भरा, जिसके बाद मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे ने मुझ पर विश्वास दिखाया है, मैं उनका आभारी हूं और पूरी जनता मेरे साथ है और वे मुझे जिताने जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिता मेरे दिल में हैं और वह मेरा मार्गदर्शन करते रहेंगे। जीशान ने बाबा सिद्दीकी को याद करते हुए कहा कि मेरे लिए ये चुनाव अपने पिता के बिना लड़ना बहुत कठिन है। पिता चले गए, दल बदल गया। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि मुझे सोचने का समय भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता के जाने के बाद मैंने बहुत लोगों के चेहरे बदलते देखे हैं।
ये भी पढ़ें: BJP से मतभेद की खबरों पर क्या बोले RSS नेता? होसबाले के बयान के क्या मायने
पिता को नहीं मिली थी कोई धमकी
जीशान सिद्दीकी ने कहा कि मेरे पिता जरूरतमंदों की मदद करते थे, उन्होंने हमेशा ग़रीबों को सताने वालों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद अब मैं गरीबों की आवाज बनूंगा। आगे पिता की हत्या की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि मैं केवल ये चाहता हूं कि जांच सही दिशा में आगे बढ़े। मुझे नहीं पता किसने सुपारी दी, लेकिन मैं ये जानता हूं कि उन्हें कोई धमकी नहीं मिली थी।
ये भी पढ़ें: रोशनी जायसवाल को कुर्की का नोटिस! बृजभूषण के खिलाफ क्यों नहीं? रेप की धमकी केस में विनेश फोगाट का सवाल
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines