हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लंदन से पढ़ाई, वांद्रे पूर्व से विधायक, बेटे जीशान को इस तरह अपनी 'विरासत' सौंप गए बाबा सिद्दीकी

Zeeshan Siddique: जीशान सिद्दीकी ने मुंबई के श्रीमती मीठीबाई मोतीराम कुंदनानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से मैनेजमेंट स्टडीज में ग्रेजुएशन की है।

विज्ञापन
जीशान सिद्दीकी। (File Photo)

Zeeshan Siddique: बाबा सिद्दीकी की हत्या ने उनके पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। बाबा के परिवार में उनकी पत्नी शेहजीन सिद्दीक, बेटे जीशान सिद्दीकी और बेटी अर्शिया सिद्दीकी हैं। शेहजीन बेहद लो प्रोफाइल रहती हैं। अक्सर समाजसेवा के कार्यक्रमों में उन्हें देखा जाता है। इसके अलवा बेटी अर्शिया सिद्दीकी लंदन से पढ़कर आईं हैं और पेशे से डॉक्टर हैं।

जीशान वांद्रे पूर्व से विधायक हैं

बाबा सिद्दीकी के बाद अगर उनकी राजनीतिक विरासत कोई संभाल सकता है तो वह है उनका बेटा जीशान। जिसे वह अपने रहते हुए ही राजनीति और कारोबार के सभी गुरु सिखा कर गए हैं। युवा नेता जीशान वांद्रे पूर्व से विधायक है। उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ा और विधायक बने थे। हालांकि पिता के एनसीपी अजित पवार में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या ने डाल दी सरकार में फूट? अजित पवार की NCP ने फडणवीस को बताया जिम्मेदार

अक्सर पिता के साथ नजर आते थे जीशान

जीशान का जन्म 3 अक्टूबर 1992 को मुंबई में ही हुआ था। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीशान ने चुनाव लड़ा और शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को 5790 मतों से हराया था। अक्सर, राजनीतिक कार्यक्रमों और इफ्तार पार्टी में वह अपने पिता के साथ नजर आते थे। अब वे ही बाबा की संपत्ति और राजनीतिक विरासत के वारिस हैं।

मुंबई में यहां से की मैनेजमेंट स्टडीज

जानकारी के अनुसार जीशान सिद्दीकी ने साल 2013 में मुंबई के ही श्रीमती मीठीबाई मोतीराम कुंदनानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से मैनेजमेंट स्टडीज में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद वह लंदन चले गए और उन्होंने 2015 में रीजेंट्स यूनिवर्सिटी लंदन से ग्लोबल मैनेजमेंट पीपल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप का कोर्स किया है। अपनी विधानसभा में वह बाबा की परछाई के रूप में जाने जाते हैं। लोगों का कहना है कि जीशान भी बाबा की तरह बेहद नेक दिल हैं और लोगों की मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या होता है ऑसिफिकेशन टेस्ट? बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों का होगा ये टेस्ट, रिपोर्ट से इस बात का लगता है पता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें