यूसुफ पठान के ससुर और साला गिरफ्तार, कार से कीचड़ उछलने पर ड्राइवर को सरेराह पीटा; CCTV में वारदात कैद

यह पूरी घटना शनिवार रात की है, जब भायखला की एक सड़क पर जमा पानी से गुजरते समय एक कार से आरोपियों पर छीटें पड़ गईं. बस इतनी सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपना आपा खो दिया.

Yusuf Pathan

पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान के ससुराल वाले एक विवाद में फंस गए हैं. मुंबई के भायखला इलाके में महज कार से कीचड़ उछलने के मामूली विवाद पर यूसुफ पठान के ससुर और साले पर एक परिवार पर हमला करने का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए पठान के ससुर खालिद पठान और साले शोएब खान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

कीचड़ उछला तो की मारपीट

यह पूरी घटना शनिवार रात की है, जब भायखला की एक सड़क पर जमा पानी से गुजरते समय एक कार से आरोपियों पर छीटें पड़ गईं. बस इतनी सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपना आपा खो दिया. जिस कार से पानी उछला था, उसका ड्राइवर भी ‘यूसुफ पठान’ नाम का ही व्यक्ति था.

विज्ञापन

एनडीटीवी ने पीड़ित के भाई सलमान के हवाले से लिखा है, ‘हम डिनर से लौट रहे थे, तभी गलती से शोएब नाम के शख्स पर कीचड़ उछल गया. हमने तुरंत गाड़ी रोककर माफी भी मांगी, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं था.’ आरोप है कि शोएब खान ने पहले बांस के डंडे से कार का शीशा तोड़ दिया और फिर अपने साथियों को बुला लिया.

बेसबॉल बैट और डंडों से हमला

जब पीड़ित परिवार पुलिस स्टेशन जाने के लिए निकला, तो आरोपियों ने 8-9 लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया. इस बार उनके हाथों में बांस के डंडे और बेसबॉल बैट थे. इस हमले में सलमान का हाथ फ्रैक्चर हो गया है. पीड़ित परिवार का फिलहाल जेजे अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस ने सलमान की शिकायत पर खालिद पठान, शोएब खान और उमरशाद खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शहबाज पठान नाम का एक आरोपी अभी भी फरार है. कोर्ट ने आरोपियों को 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

हालांकि, खुद को बचाने के लिए आरोपियों की तरफ से भी एक क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ