E20 पेट्रोल के विरोध में नागपुर में यूथ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

आज महाराष्ट्र के नागपुर में यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस के देवड़िया भवन से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास तक रैली निकालने की कोशिश की गई.

nagpur youth congress protest

Credit: News24

विज्ञापन

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर विरोध एक बार फिर तेज होता जा रहा है. आज महाराष्ट्र के नागपुर में यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस के देवड़िया भवन से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास तक रैली निकालने की कोशिश की गई. हालांकि, पहले से तैनात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक लिया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा

यूथ कांग्रेस की ओर से निकाली गई रैली की सूचना पुलिस को पहले से थी. इसे देखते हुए महल इलाके में कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास की ओर बढ़ने लगे. हालात बिगड़ने से पहले पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन प्रभावित हो रहे हैं और आम लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. उनकी मांग है कि सरकार E20 पेट्रोल की व्यवस्था को तत्काल वापस ले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ