Maharashtra Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में अजब-गजब रंग दिख रहे हैं। भैंस पर सवार होकर ‘यमराज’ कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन पर्चा भरा। ये कोई असली यमराज नहीं है, बल्कि यमराज की वेशभूषा और उनकी सवारी भैंस पर सवार एक निर्दलीय उम्मीदवार है।
महाराष्ट्र की माढा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राम गायकवाड़ चुनाव लड़ रहे हैं। ‘यमराज’ की पोशाक और भैंस पर बैठकर राम गायकवाड़ ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। नामांकन के दौरान उनके साथ काफी लोग थे।
यह भी पढ़ें : शादी को लेकर चर्चाओं में रहे ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने बेगम के साथ डाला वोट, इकरा को लेकर दिया बड़ा बयान
यमराज की पोशाक
सोने से जड़ित काले रंग की पोशाक और घोती, हाथ में गदा, सिर पर सफेद सींगों वाली चमचमाती टोपी पहने, बड़ी-बड़ी मूंछों वाले राम गायकवाड़ भैंस पर सवार थे। उनकी वेशभूषा यमराज की तरह थी। नामांकन करने के बाद राम गायकवाड़ ने कहा कि देश को गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य बुराइयों से मुक्ति दिलाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘वो करें तो रासलीला और हम करें तो कैरेक्टर ढीला’, राहुल-अखिलेश पर क्या बोले राजभर
यमराज का किससे होगा मुकाबला
भाजपा ने माढा सीट से मौजूदा सांसद रंजीत सिंह नाइक-निंबालकर को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि महागठबंधन के तहत एनसीपी (SP) ने मोहिते पाटिल को टिकट दिया है। चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर मोहिते पाटिल एनसीपी शरद गुट में शामिल हुए थे। चुनाव में ‘यमराज’ राम गायकवाड़ का मुकाबला इन दोनों उम्मीदवारों से है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
18 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
19 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
20 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines