Mumbai Hit And Run Case : महाराष्ट्र में हिट एंड रन का एक नया मामला सामने आया है। एक लग्जरी कार ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस लग्जरी कार को कब्जे में लेकर थाने लेकर आई। पुलिस ने आरोपी के पिता राजेश शाह और राजऋषि विदावर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं कि शिवसेना नेता का फरार बेटा कौन है?
कौन है शिवसेना नेता का बेटा?
शिवसेना शिंदे गुटे के नेता राजेश शाह के बेटे का नाम मिहिर शाह है और उसकी उम्र 23 साल है। राजेश शाह पालघर जिले में उपनेता हैं। घटना के दौरान मिहिर शाह के साथ गाड़ी में राजऋषि विदावर (30) था। दोनों मरीन ड्राइव से घर लौट रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि हादसे के दौरान नेता का बेटा मिहिर शाह ही बीएमडब्ल्यू चला रहा था, लेकिन अभी वह फरार है। पुलिस ने आरोपी के पिता राजेश शाह और राजऋषि विदावर को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस का सहयोग न करने और अन्य धाराओं के तहत दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया गया।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: 2 महीने में तीसरा हिट एंड रन; शिवसेना नेता के बेटे ने नशे में BMW से महिला को उड़ाया, हिरासत में पिता
क्या नशे में गाड़ी चला रहा था आरोपी?
पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आरोपी मिहिर शाह गाड़ी ड्राइव करते समय नशे में था या नहीं। पुलिस अब आरोपी के खून के सैंपल लेगी और उसकी जांच कराएगी। मेडिकल जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने जुहू के एक बार में शराब पी थी। पुलिस ने पति प्रदीप नखवा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानें कैसे हुआ हादसा?
वर्ली पुलिस के अनुसार, कावेरी नखवा अपने पति प्रदीप के साथ एनी बेसेंट रोड पर जा रही थीं। ड्राइवर ने अपनी बीएमडब्ल्यू का नियंत्रण खो दिया और उसने स्कूटी सवार दंपति को रौंद दिया, जिससे गाड़ी के बोनट में फंसकर कावेरी 100 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। आसपास के लोग महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके पति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़ें : मुंबई में हिट एंड रन का मामला; कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक अन्य घायल, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
हिट एंड रन केस पर क्या बोले संजय राउत?
वर्ली हिट एंड रन मामले पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि गुंडों का एक गिरोह महाराष्ट्र सरकार चला रहा है। अगर राज्य में कानून व्यवस्था है तो उन्हें आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार करना चाहिए।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines