'सीट चाहिए तो मराठी बोलो...' मुंबई लोकल में हिंदी-मराठी को लेकर आपस में भिड़ी महिलाएं, देखें वीडियो

Mumbai Local Train Women Fight: महाराष्ट्र के अंदर इन दिनों हिंदी और मराठी भाषा विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसका ताजा मामला मुंबई लोकल ट्रेन से सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mumbai Local Train Women Fight

मुंबई लोकल में भिड़ी महिलाएं (X)

Mumbai Local Train Women Fight: महाराष्ट्र में भाषा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पूरे राज्य में हिंदी और मराठी बोलने को लेकर लोगों के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। अब भाषाओं की ये लड़ाई मुंबई की लोकल ट्रेन तक पहुंच गई है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोकल ट्रेन में सफर कर रही महिलाएं आपस में लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में महिलाओं का एक गुट दूसरे गुट से मराठी में बोलने के लिए जबरदस्ती करता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

आखिर क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो शुक्रवार शाम सेंट्रल लाइन की एक लोकल ट्रेन का है। जानकारी के अनुसार पहले सीट को लेकर 2 महिलाओं के बीच झगड़ा हो रहा था। इसके बाद सीट को लेकर शुरू होने वाला ये झगड़ा देखते ही देखते मराठी और हिंदी भाषा की लड़ाई में बदल गया। लोकल ट्रेन में मौजूद सभी महिलाएं मराठी और हिंदी को लेकर जबरदस्त बहस करती हुई दिखाई दी। इन्हीं में से कुछ महिलाओं ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पोस्ट होते ही ये इंटरनेट पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में भाषा को लेकर बहस कर रही एक मराठी महिला ने हिन्दी बोलने वाली महिला से कहा कि अगर सीट चाहिए तो मराठी बोलो, मराठी सीखो, वरना बाहर निकल जाओ। वहीं एक दूसरी महिला ने कहा कि अगर हमारी मुंबई में रहना है, तो मराठी बोलना सीखो। इसके बाद इस बहस में ट्रेन में बैठी बाकी महिलाएं भी शामिल हो गईं। इस दौरान कुछ महिलाएं दोनों पक्षों की महिलाओं को शांत कराने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, इस लड़ाई की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। फिलहाल, रेलवे पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ