हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'यह बस तुरंत बंद कीजिए…', अमृता फडणवीस के सामने महिला ने खोया आपा, मुंबई में हाई प्रोफाइल इवेंट में मचा बवाल

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हाई प्रोफाइल इवेंट में एक महिला ने जमकर हंगामा किया. कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम था, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस चीफ गेस्ट थी, लेकिन उनके सामने महिला ने बवाल काटा.

विज्ञापन
Credit- Reporter

सपनों के शहर मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रविवार को उस वक्त अचानक भारी ड्रामा देखने को मिला, जब कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान एक स्थानीय महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस की मौजूदगी में महिला ने जमकर हंगामा काटा और आयोजकों पर भड़क उठी.

जंक फूड पर महाराष्ट्र सख्त! सरकारी ऑफिस की कैंटीन, मीटिंग और इवेंट्स में अब मिलेगा हेल्दी खाना, सरकार ने ऑप्शन भी सुझाए

क्या है महिला के हंगामे का पूरा मामला?

दरअसल, जुहू के ‘बैस्टियन बीच’ पर ‘पाथ फाउंडेशन’ और ‘क्वींस ड्राइव क्लब’ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष ‘महिला सुपरकार ड्राइव’ का भव्य आयोजन किया गया था. इस इवेंट का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और इस जंग को जीत रहे योद्धाओं का हौसला बढ़ाना था.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं अमृता फडणवीस ने हरी झंडी दिखाकर सुपरकार ड्राइव का शुभारंभ किया. चारों तरफ चमचमाती गाड़ियों का काफिला और अवेयरनेस का संदेश था, लेकिन इसी बीच माहौल में अचानक कड़वाहट घुल गई.

विज्ञापन

मेरी गाड़ी फंस गई है, तुरंत बंद करो…

कार्यक्रम के चलते सड़क पर लगे ट्रैफिक और गाड़ियों के जमावड़े को देखकर एक राहगीर महिला बुरी तरह भड़क गई. उसने सीधे अमृता फडणवीस और आयोजकों के सामने पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई. महिला ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा, “आपके इस कार्यक्रम की वजह से मुझे बहुत देरी हो रही है. मुझे बेहद जरूरी काम से जाना था और आप लोगों के चक्कर में मेरी गाड़ी अंदर फंस गई है… तुरंत यह सब बंद कीजिए! अचानक हुए इस हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षाकर्मियों और आयोजकों ने जैसे-तैसे महिला को समझाने की कोशिश की.

वर्दी की आड़ में 61.50 लाख की लूट! मुंबई-नासिक हाईवे पर ‘फर्जी क्राइम ब्रांच’ का खेल, पुलिसकर्मी समेत 5 गिरफ्तार

विज्ञापन

कैंसर योद्धाओं ने साझा किए अनुभव

हालांकि इस अचानक हुए ड्रामे के इतर, कार्यक्रम अपने मुख्य उद्देश्य पर भी केंद्रित रहा. इवेंट में आयोजित विशेष पैनल डिस्कशन में कैंसर सर्वाइवर और मशहूर अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी, एक्ट्रेस व फिल्ममेकर छवि मित्तल और एंटरप्रेन्योर-पॉडकास्टर ने हिस्सा लिया. पाथ फाउंडेशन की फाउंडर साक्षी अग्रवाल ने कहा कि कैंसर न सिर्फ मरीज की सेहत बल्कि उसके परिवार की मानसिक, शारीरिक और वित्तीय स्थिति को भी झकझोर देता है. इस ड्राइव का मकसद हर उस इंसान की मदद के लिए हाथ बढ़ाना है, जो इस बीमारी से जंग लड़ रहा है. लेकिन इस सब के बीच, अमृता फडणवीस के सामने महिला का यह तल्ख रूप अब सोशल मीडिया और मुंबई के गलियारों में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है,

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola