मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का अपनी चाची के साथ कथित रूप से रिश्ता था। अग्रीपाड़ा पुलिस ने शनिवार रात 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी चाची का उत्पीड़न किया, जिसके चलते चाची ने बायकुला स्थित 13वीं मंजिल के फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। यह घटना करीब 50 दिन पहले हुई थी। अब आरोपी भतीजे ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
6 अप्रैल को 53 साल की चाची की गई थी जान
मझगांव के घोडापदेव निवासी शोहेब इम्तियाज खान की 53 वर्षीय चाची गुलशन हशमत खान ने 6 अप्रैल को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शोहेब को गिरफ्तार किया गया है। गुलशन ने बायकुला की मोंटे साउथ बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 1305 के बाथरूम से छलांग लगाई थी।
गुलशन के पति हशमत खान की शिकायत पर पुलिस ने 16 अप्रैल को शोहेब, उसके बड़े भाई और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 63 वर्षीय लकड़ी व्यवसायी हशमत खान की चार शादियाँ हो चुकी हैं, जिनमें गुलशन उनकी दूसरी पत्नी थीं।
गुलशन के पति ने लगाए थे गंभीर आरोप
पुलिस शिकायत के अनुसार, गुलशन पिछले सात वर्षों से अपने भतीजे शोहेब के साथ कथित रूप से रिलेशनशिप में थीं। जब हशमत को इस बारे में पता चला, तो उनकी गुलशन से तीखी बहस हुई। इसके बाद गुलशन दिसंबर 2022 से अपनी बेटी के साथ शोहेब के पास रहने लगी थीं।
हशमत खान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को गुलशन ने शोहेब के साथ रहने के अपने फैसले पर अफसोस जताया था और कहा था कि शोहेब, उसका भाई और उसकी मां पैसों के लिए उसे परेशान करते हैं। गुलशन ने यह भी कहा था कि वह अब जीना नहीं चाहती।
यह भी पढ़ें : मुंबई के जेजे अस्पताल में हुई रेयर सर्जरी, युवक की आंख से निकाली गई 13 सेंटीमीटर लंबी धातु
हशमत के अनुसार, वह गुलशन से नाराज थे, इसलिए उन्होंने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। इसके कुछ ही दिन बाद, 6 अप्रैल को गुलशन की आत्महत्या की खबर मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ऐसे कई सुराग मिले, जो शोहेब पर संदेह उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त थे। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि शोहेब और गुलशन के बीच वास्तव में क्या संबंध था और इस आत्महत्या में उसकी भूमिका क्या रही।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
2 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines