---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

भतीजे का चाची के साथ था रिश्ता, फिर हुई दर्दनाक घटना, 50 दिन बाद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

मुंबई के बायकुला इलाके में एक महिला ने कथित रूप से अपने भतीजे द्वारा मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 50 दिन बाद आरोपी शोहेब इम्तियाज खान ने आत्मसमर्पण किया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का अपनी चाची के साथ कथित रूप से रिश्ता था। अग्रीपाड़ा पुलिस ने शनिवार रात 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी चाची का उत्पीड़न किया, जिसके चलते चाची ने बायकुला स्थित 13वीं मंजिल के फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। यह घटना करीब 50 दिन पहले हुई थी। अब आरोपी भतीजे ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

6 अप्रैल को 53 साल की चाची की गई थी जान

मझगांव के घोडापदेव निवासी शोहेब इम्तियाज खान की 53 वर्षीय चाची गुलशन हशमत खान ने 6 अप्रैल को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शोहेब को गिरफ्तार किया गया है। गुलशन ने बायकुला की मोंटे साउथ बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 1305 के बाथरूम से छलांग लगाई थी।

---विज्ञापन---

गुलशन के पति हशमत खान की शिकायत पर पुलिस ने 16 अप्रैल को शोहेब, उसके बड़े भाई और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 63 वर्षीय लकड़ी व्यवसायी हशमत खान की चार शादियाँ हो चुकी हैं, जिनमें गुलशन उनकी दूसरी पत्नी थीं।

गुलशन के पति ने लगाए थे गंभीर आरोप

पुलिस शिकायत के अनुसार, गुलशन पिछले सात वर्षों से अपने भतीजे शोहेब के साथ कथित रूप से रिलेशनशिप में थीं। जब हशमत को इस बारे में पता चला, तो उनकी गुलशन से तीखी बहस हुई। इसके बाद गुलशन दिसंबर 2022 से अपनी बेटी के साथ शोहेब के पास रहने लगी थीं।

---विज्ञापन---

हशमत खान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को गुलशन ने शोहेब के साथ रहने के अपने फैसले पर अफसोस जताया था और कहा था कि शोहेब, उसका भाई और उसकी मां पैसों के लिए उसे परेशान करते हैं। गुलशन ने यह भी कहा था कि वह अब जीना नहीं चाहती।

यह भी पढ़ें : मुंबई के जेजे अस्पताल में हुई रेयर सर्जरी, युवक की आंख से निकाली गई 13 सेंटीमीटर लंबी धातु

---विज्ञापन---

हशमत के अनुसार, वह गुलशन से नाराज थे, इसलिए उन्होंने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। इसके कुछ ही दिन बाद, 6 अप्रैल को गुलशन की आत्महत्या की खबर मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ऐसे कई सुराग मिले, जो शोहेब पर संदेह उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त थे। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि शोहेब और गुलशन के बीच वास्तव में क्या संबंध था और इस आत्महत्या में उसकी भूमिका क्या रही।

First published on: May 26, 2025 11:04 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola