महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा खेला होने जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस के बाद अब शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) सांसद भी जल्द ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं. बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 5 लोकसभा सांसदों ने उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ पर बुलाई गई अहम बैठक में हिस्सा नहीं लिया, जिसके चलते ‘ऑपरेशन टाइगर’ के कयास लगाए जाने लगे हैं. हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है.
आज नहीं, कल मेरा वक्त आएगा-उद्धव
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की आशंका के बीच उद्धव ठाकरे ने एक तरह से चेतावनी के लहजे में अपने सांसदों से कहा है कि आज मेरा वक्त नहीं है, लेकिन कल जरूर आएगा. तब तक हमें सहना पड़ेगा और संघर्ष करना पड़ेगा. रविवार को मातोश्री में उद्धव ठाकरे ने अपना लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 4 ही सांसद पहुंचे थे और पांच नहीं शामिल हुए थे.
उद्धव ने कहा था कि जिन लोगों ने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना छोड़ी है, उन्हें एक दिन पछतावा जरूर होगा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी. चार साल पहले पार्टी में बड़ी फूट पड़ी थी, जब 40 विधायक अलग हो गए थे. उस समय मैं राज्य का मुख्यमंत्री था. क्या लोगों को सच में लगता था कि मुझे उस बात का पता नहीं था, जो बाकी सभी लोग साफ-साफ देख और समझ सकते थे?
दिल्ली में क्या हो रहा है?
खबरों के अनुसार, ठाकरे गुट के कुछ सांसदों ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेताओं से मीटिंग की है. खबरें ये भी सामने आई हैं कि उद्धव सेना के सांसदों से केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने मुलाकात की थी. अब टीवी9 मराठी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये सांसद लोकसभा स्पीकर को जल्द ही लेटर देने जा रहे हैं.
उद्धव ठाकरे से क्यों नाराज हैं कुछ सांसद?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कुछ सांसद उद्धव ठाकरे के काम करने के तरीके से नाखुश हैं, जिसके चलते पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, नाराज सांसदों ने शिकायत की है कि जब वह उद्धव से मिलने जाते हैं, तो 2-4 घंटे इंतजार करना पड़ता है. खास बात है कि 2022 में जब पार्टी के विधायक टूटे थे, तब भी उन्होंने इसी तरह की शिकायतें की थीं.
संजय राउत दिल्ली रवाना
रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के राज्यसभा सांसद इन घटनाक्रमों के बाद आनन फानन में दिल्ली रवाना हुए हैं. कहा जा रहा है कि पार्टी ने डैमेज कंट्रोल का काम राउत को सौंपा है. राज्यसभा सांसद इससे पहले दावा कर चुके हैं कि पार्टी के सांसद एकजुट हैं और प्रमुख उद्धव सभी के साथ संपर्क में हैं. उन्होंने कहा था कि जो भी छोड़कर जाना चाहते थे, वो पहले चले गए थे.
एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होंगे सांसद?
शिवसेना (UBT) के सांसदों की नाराजगी की चर्चाएं लंबे समय से चल रहीं हैं. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि ये नेता कब तक अलग होंगे. वहीं, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि नाराज सांसद शिंदे गुट में शामिल होंगे या अलग दल का ऐलान करेंगे. फिलहाल, उद्धव सेना में 9 सांसद हैं और कानूनी अड़चनों से बचने के लिए 6 का समर्थन जरूरी है.
आदित्य ठाकरे ने किया इनकार
आदित्य ने पुणे में पत्रकारों से कहा, ‘अफवाहों पर विश्वास मत कीजिए. मैं और उद्धव ठाकरे यह आश्वस्त करते हैं कि जो लोग हमारे साथ हैं, उन पर हम पूरा भरोसा करते हैं. कुछ लोग ‘अंधभक्त’ होते हैं, जबकि हम ऐसे लोग हैं जो ‘अंधा विश्वास’ में यकीन रखते हैं.’
यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे ने फेल कर दी बगावत! मीटिंग में जुड़े 9 सांसद, संजय राउत बोले-हमारे नेता बिकाऊ नहीं
कोई जाना चाहता है, तो वह जा सकता है-उद्धव
उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘शिवसेना में चार साल पहते हुई बगावत की मुझे भनक लग गई थी कि क्या हो रहा है, लेकिन मैंने किसी से कुछ भी नहीं कहा, न ही उन पर कोई दबाव डाला और न ही उनके घोटालों की जांच के लिए कोई फाइल खुलवाई. अगर कोई पहले से ही जाना चाहता है, तो उसे जबरदस्ती रोकने का क्या मतलब है? ऑपरेशन टाइगर की चल रही चर्चा के बीच उद्धव ठाकरे ने बहुत अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई जाना चाहता है, तो वह जा सकता है. मैं बस उनके अच्छे राजनीतिक भविष्य की कामना करूंगा.’
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
14 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
16 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
19 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
19 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
4 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines