खबर की मुख्य बातें-
- 23 जुलाई को मुंबई, ठाणे और पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद करने का फिलहाल कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है.
- IMD ने ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
- ठाणे और पालघर में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
- अगर मौसम अचानक खराब होता है, तो स्थानीय प्रशासन और जिला अधिकारी क्षेत्र की स्थिति के अनुसार स्कूल बंद करने का फैसला ले सकते हैं.
महाराष्ट्र में मानसून ने फिर एक बार रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग (IMD) लने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. साथ ही कल के लिए अलर्ट भी जारी किया है, जिसके लेकर शहर के छात्रों और अभिभावकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या कल यानी 23 जुलाई 2026 को मुंबई में सभी स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं? आइए जानते हैं क्या है राज्य में छुट्टी को लेकर लेटेस्ट अपडेट.
यह भी पढ़ें: 6 बागी सांसदों के विलय का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट! उद्धव ठाकरे गुट ने लोकसभा अध्यक्ष के
क्या 23 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?
IMD ने भले ही शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हो, लेकिन फिलहाल अभी तक छुट्टी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) या किसी अन्य स्थानीय प्रशासन ने मुंबई, ठाणे और पालघर में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी नहीं किया है. इसलिए सभी शिक्षण संस्थानों के सामान्य रूप से खुले रहने की संभावना है. हालांकि, अगर कोई छुट्टी होती है, तो सिर्फ अधिकारिक खबर पर ही भरोसा करें, किसी भी अफवाह जो सोशल मीडिया पर छुट्टी का दावा करें, उसपर विश्वास न करें.
मौसम का मिजाज कुछ ही घंटों में बदल सकता है, ऐसे में अभिभावकों और छात्रों को चाहिए कि सिर्फ मौसम के सामान्य अलर्ट के आधार पर निर्णय न लें. बल्कि स्कूल जाने से पहले अपने स्कूल, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना जरूर देखें.
ठाणे और पालघर में ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, शहर में कई स्थानों पर तेज बारिश, तेज हवा और कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है.
इसलिए बेहतर रहेगा कि आप प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें. हालांकि, इन जिलों में भी स्कूलों के बंद होने की अभी तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है, इसलिए कल स्कूल जाने से पहले स्कूल प्रबंधक और जिला प्रशासन से जानकारी जरूर लें, क्योंकि जिले में मौसम की स्थिति के अनुसार, फैसला लिया भी जा सकता है.
मुख्य निष्कर्ष:- फिलहाल 23 जुलाई 2026 को मुंबई, ठाणे और पालघर में स्कूलों की छुट्टी घोषित नहीं की गई है. हालांकि, मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, इसलिए प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.
यह भी पढ़ें: 22 जुलाई को दिल्ली, गुजरात में भारी बारिश के आसार, जानें- आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines