Maharashtra School Closed News: क्या 23 जुलाई को मुंबई में बंद रहेंगे स्कूल? IMD के भारी बारिश अलर्ट के बीच जानें क्या है अपडेट

School Closed: IMD ने मुंबई समेत ठाणे और पालघर के लिए कल यानी 23 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या 23 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे?

School Closed

23 जुलाई को मुंबई में स्कूल बंद होंगे या नहीं? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें-

विज्ञापन
  • 23 जुलाई को मुंबई, ठाणे और पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद करने का फिलहाल कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है.
  • IMD ने ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
  • ठाणे और पालघर में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
  • अगर मौसम अचानक खराब होता है, तो स्थानीय प्रशासन और जिला अधिकारी क्षेत्र की स्थिति के अनुसार स्कूल बंद करने का फैसला ले सकते हैं.

महाराष्ट्र में मानसून ने फिर एक बार रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग (IMD) लने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. साथ ही कल के लिए अलर्ट भी जारी किया है, जिसके लेकर शहर के छात्रों और अभिभावकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या कल यानी 23 जुलाई 2026 को मुंबई में सभी स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं? आइए जानते हैं क्या है राज्य में छुट्टी को लेकर लेटेस्ट अपडेट.

विज्ञापन

क्या 23 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?

IMD ने भले ही शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हो, लेकिन फिलहाल अभी तक छुट्टी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) या किसी अन्य स्थानीय प्रशासन ने मुंबई, ठाणे और पालघर में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी नहीं किया है. इसलिए सभी शिक्षण संस्थानों के सामान्य रूप से खुले रहने की संभावना है. हालांकि, अगर कोई छुट्टी होती है, तो सिर्फ अधिकारिक खबर पर ही भरोसा करें, किसी भी अफवाह जो सोशल मीडिया पर छुट्टी का दावा करें, उसपर विश्वास न करें.

विज्ञापन

मौसम का मिजाज कुछ ही घंटों में बदल सकता है, ऐसे में अभिभावकों और छात्रों को चाहिए कि सिर्फ मौसम के सामान्य अलर्ट के आधार पर निर्णय न लें. बल्कि स्कूल जाने से पहले अपने स्कूल, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना जरूर देखें.

ठाणे और पालघर में ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, शहर में कई स्थानों पर तेज बारिश, तेज हवा और कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है.

विज्ञापन

इसलिए बेहतर रहेगा कि आप प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें. हालांकि, इन जिलों में भी स्कूलों के बंद होने की अभी तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है, इसलिए कल स्कूल जाने से पहले स्कूल प्रबंधक और जिला प्रशासन से जानकारी जरूर लें, क्योंकि जिले में मौसम की स्थिति के अनुसार, फैसला लिया भी जा सकता है.

मुख्य निष्कर्ष:- फिलहाल 23 जुलाई 2026 को मुंबई, ठाणे और पालघर में स्कूलों की छुट्टी घोषित नहीं की गई है. हालांकि, मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, इसलिए प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ