हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाराष्ट्र में सरकारी प्रोजेक्ट के ठेकेदारों ने क्यों रोका काम? 90 हजार करोड़ रुपये का मामला

Maharashtra News: बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र स्टेट कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने सरकार पर 90 हजार करोड़ रुपए बकाया का भुगतान न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र में मुफ्त की रेवड़ियों का असर अब सरकारी तिजोरी पर भी पड़ने लगा है। सरकार की तिजोरी खाली होने की वजह से अब सरकारी प्रोजेक्ट का काम बाधित होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने राज्य में चल रहे सरकारी प्रोजेक्ट के ठेकेदारों का बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है, जिसकी वजह से ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार पर ठेकेदारों का कुल 90 हजार करोड़ रुपए का बकाया है। बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र स्टेट कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने सरकार पर 90 हजार करोड़ रुपए बकाया का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। संगठनों की मानें तो बकाया बिल का भुगतान प्रलंबित होने के कारण ठेकेदारों पर दिवालिया होने की तलवार लटक रही है।

25 लाख लोगों के रोजगार पर असर

एसोसिएशन से जुड़े लोगों की मानें तो सरकारी प्रोजेक्ट की वजह से 25 लाख लोगों को रोजगार मिला है। अगर आगे भी काम बंद रहा, तो 25 लाख लोगों के रोजगार पर इसका असर पड़ेगा। इतना ही नहीं, ठेकेदार बैंकों से कर्ज लेकर काम कर रहे हैं। सरकार द्वारा बकाया राशि का भुगतान न करने की वजह से बैंक की राशि भी नहीं चुकाई जा रही है और उन्हें नोटिस का सामना भी करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सरकार को दिया था 5 फरवरी तक का अल्टीमेटम 

MSCA के अध्यक्ष की मानें तो पिछले आठ महीने से बिल पेंडिंग हैं। हमने सरकार को 5 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिसके बाद मजबूर होकर हमें काम बंद करना पड़ा है। बिल्डर एसोसिएशन की मानें तो अगर बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द नहीं किया जाएगा, तो हमें कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर विचार किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola