हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कांग्रेस सांसद शाहू महाराज ने मुस्लिम महिलाओं से क्याें मांगी माफी? वायरल हो रहा Video

Kolhapur News: कांग्रेस सांसद छत्रपति शाहूजी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे मुस्लिम महिलाओं से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ विधायक सतेज पाटिल भी मौजूद रहते हैं।

विज्ञापन
कांग्रेस सांसद छत्रपति शाहू महाराज

Chhatrapati Shahu Maharaj Viral Video: महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद छत्रपति शाहू महाराज का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद शाहू मुस्लिम महिलाओं से कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की जांच में कुछ और ही तथ्य सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार विशालगढ़ की तलहटी में गजपुर की मुस्लिम महिलाएं 14 जुलाई की घटना को लेकर छत्रपति शाहू महाराज को समझा रही थीं। इस दौरान वे शाहू महाराज से कह रही थी कि दंगाइयों ने उनके कानों के आभूषण छीन लिए हैं। इसके बाद शाहू महाराज ने यह बात सतेज पाटिल से भी कही और कान छूकर इशारा किया और बताया कि उनके आभूषण छीन लिए गए थे। हालांकि उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि शाहूू महाराज माफी मांग रहे थे।

फैक्ट चेक में सामने आया सच

जब न्यूज 24 ने वायरल दावे का फैक्ट चेक किया तो सच कुछ और ही निकला। 14 जुलाई रविवार को विशालगढ़ में शाहू महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी राजे ने यह घोषणा की थी कि प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटा पा रहा है। ऐसे में वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर इसे हटाएंगे। उनके आह्वान पर समर्थक किले के पास जमा हो गए। इस दौरान हिंसा भड़क गई।

ये भी पढ़ेंः हरीश चौधरी की ‘ठाकुर का कुआं’ कविता बनी मुसीबत, उपचुनाव में राजपूत दे सकते हैं कांग्रेस को करंट

तो नहीं होती हिंसा

ऐसे में हिंसा के बाद कांग्रेस सांसद पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे इस दौरान महिलाओं ने उनको बताया कि कैसे दंगाई उनके कानों से आभूषण छीनकर ले गए। इसके बाद कांग्रेस सांसद अपने कानों पर हाथ लगाकर विधायक पाटिल को यह बताते हैं। शाहूजी महाराज ने कहा अगर प्रशासन वक्त रहते अतिक्रमण हटा लेता तो यह हिंसा नहीं होती।

ये भी पढ़ेंः यूपी के बाद महाराष्ट्र में चलेगी सपा की साइकिल, चुनाव से पहले राज्य में की एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें