Who is Suryakanta Patil: लोकसभा चुनाव में एनडीए और बीजेपी को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। बीजेपी ने प्रदेश की 48 में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ा और 9 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सूर्यकांता पाटिल ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह नहीं बताई। हालांकि उनको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है कि वे शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कौन है सुर्यकांता पाटिल?
सूर्यकांता पाटिल 2014 में एनसीपी से अलग होकर बीजेपी में शामिल हुई थीं। उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनाव में हदगांव सीट से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने उस वक्त उनको टिकट नहीं दिया। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने हिंगोली लोकसभा क्षेत्र से टिकट मांगा था। लेकिन इस बार वह खाली हाथ ही रही।
ये भी पढ़ेंः ‘कोई छोटा-बड़ा भाई नहीं…सभी समान…’ शरद पवार ने दिखाए तेवर, सीट बंटवारे पर पेंच फंसना तय
बीजेपी ने दी चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी
बता दें कि पाटिल पिछले कई दिनों से बीजेपी के विरोध में बयानबाजी कर रही थी। उन्होंने पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और अजीत गोपचड़े को राज्यसभा भेजे जाने पर नाखुशी जाहिर की थी। इतना ही नहीं पाटिल ने किसान आंदोलन के दौरान भी बयानबाजी की थी। 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें हदगांव हिमायतनगर क्षेत्र के चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी दी थी।
मनमोहन सरकार में रह चुकीं मंत्री
सूर्यकांता पाटिल हिंगोली लोकसभा क्षेत्र से 4 बार सांसद रह चुकी हैं। वहीं केंद्र की मनमोहन सरकार में 2009-2014 के बीच एनसीपी कोटे से मंत्री भी रह चुकी हैं। इसके अलावा पाटिल एक बार हिंगोली-नांदेड़ विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुकी हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और चंद्रशेखर बावनकुले को इस्तीफा देते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में पार्टी रहकर मैंने बहुत कुछ सीखा है। तालुका से लेकर बूथ कमेटी तक में काम किया। उन्होंने कहा कि उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है।
ये भी पढ़ेंः ‘गृह मंत्री का मर्डर…दाऊद के लिए वसूली..छोटे शकील का साला’, अब ऊपर पहुंचा आरिफ ‘भाईजान’
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines