who is minister Sanjay Shirsat bedroom video viral: उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुश्किल में लाने का मौक़ा कभी विधायक तो कभी मंत्री शायद नहीं छोड़ना चाहते है विधायक संजय गायकवाड़ ने ख़राब खाना परोसने के बाद कैंटीन वाले की पिटाई 3 दिन पहले की थी अब दूसरे संजय जो राज्य के कैबिनेट मंत्री हैं, संजय शिरसाठ का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय शिरसाठ अपने बेडरूम में बैठे सिगरेट पी रहे हैं और बगल में एक कैश से भरा बैग रखा नज़र आ रहा है। इसके अलावा एक और सूटकेस नज़र आ रहा है।
संजय राऊत ने सिरसाठ के वीडियो पर कसा तंज
‘सत्ता पक्ष का संजय गलती करेगा तो विपक्ष का संजय भला कैसे चुप रहेगा’, शिवसेना सांसद संजय राऊत ने सिरसाठ का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस रोमांचक वीडियो को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भाई को देखना चाहिये! देश मे ये क्या चल रहा है!
(महाराष्ट्र के एक मंत्री का ये वीडियो बहोत कुछ कहेलाता है) आदित्य ठाकरे ने भी तंज कसा और कहा 50 खोके की हमारी जो घोषणा है इसमें से एक खोका दिखा है और लगता है कि मंत्री और विधायक बनियान का विज्ञापन कर रहे है
कौन है संजय शिरसाठ
औरंगाबाद (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय शिरसाठ ने 2009 से लगातार चार बार चुनाव जीता और 15 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री बने। वे एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं। शिवसेना (UBT) नेता संजय राऊत ने इस वीडियो को साझा कर सवाल उठाया और कहा, “मुझे मुख्यमंत्री फडणवीस के लिए दया आ रही है … कब तक वे चुप रहेंगे?”
विट्स होटल की खरीदारी में गड़बड़ी
शिवसेना शिंदे गुट के छत्रपति संभाजी नगर के पश्चिम सीट से विधायकऔर एमआईएम के पूर्व सांसद इम्तियाज़ जलील ने सबसे पहले मंत्री सिरसाठ ने छत्रपति संभाजी नगर के एमआईडीसी में शराब की फैक्ट्री के लिए नियम क़ानून बदलकर जमीन ली। शिवसेना UBT के नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि छत्रपति संभाजी नगर में विट्स होटल की खरीदारी में गड़बड़ी हुई है। 100 करोड़ से भी ज्यादा कीमत का यह होटल मंत्री शिरसाठ अपने बेटे के लिए खरीद रहे हैं, जिसमें गड़बड़ी हुई है। संजय शिरसाठ को आय से ज्यादा संपत्ति के मामले मे इनकम टैक्स का नोटिस आया। पिछले दिनों मंत्री संजय शिरसाठ के बेटे पर एक महिला ने फंसाकर शादी और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया लेकिन मंत्रीजी के रसूख के चलते महिला ने अपने आरोप 48 घंटे में पीछे ले लिए।
वायरल वीडियो पर क्या बोले मंत्री शिरसाठ
मंत्री शिरसाट ने इस वीडियो को एडिटेड और झूठा करार दिया और कहा कि यह उनका बेडरूम नहीं है और उन्होंने विरोधियों पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही। उनका कहना है कि मैं कहीं से घूमकर वापस आया था। कपड़े उतार कर अपने बेडरूम में बैठा हुआ हूं, मेरा पालतू कुत्ता मेरे साथ दिख रहा है। शायद उस समय किसी ने वीडियो निकाला होगा।
वीडियो में दिखे पैसे पर मंत्री शिरसाठ का कहना है कि मुझे उसे बारे में पता नहीं। इसी सप्ताह मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने विट्स होटल की ख़रीद फ़रोख़ मामले की जांच के आदेश सदन में देकर सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाठ की मुश्किल बढ़ा दी थी
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
17 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
17 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 days agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines