Maharashtra Vidhansabha News: महाराष्ट्र विधानसभा में रविवाव को कृषि राज्य मंत्री माणिकराव कोकाटे का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह स्मार्टफोन में रम्मी खेलते हुए दिख रहे हैं। मणिकराव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट से विधायक हैं। रविवार को शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें दावा किया गया कि महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे विधानसभा में फोन पर रमी गेम खेलते हुए दिखाई दिख रहे हैं। कहा कि मंत्री माणिकराव कोकाटे के पास कोई काम नहीं है। उनके पास रमी खेल खेलने का समय है। हालांकि मंत्री ने इस विवाद पर सफाई करते हुए कहा कि मेरे किसी साथी ने डाउनलोड कर दिया होगा। मैं देखने की कोशिश कर रहा था कि निचले सदन में क्या चल रहा है।
एलएलबी भी कर चुके हैं
माणिकराव कोकाटे का जन्म महाराष्ट्र के नासिक जिले में 26 सितंबर 1957 को हुआ था। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से बीएससी और एलएलबी की शिक्षा पूरी की है। वर्तमान में वह एनसीपी (अजित पवार गुट) के टिकट पर सिन्नर विधानसभा से विधायक हैं। कोकाटे सिन्नर विधानसभा से 5 बार चुनाव जीत चुके हैं। वह फिलहाल महाराष्ट्र सरकार ने कृषि राज्य मंत्री का पद संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: ‘कभी खेतों पर आओ महाराज…’, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री का रमी खेलते वीडियो वायरल
कांग्रेस से शुरू की थी राजनीति
माणिकराव कोकाटे ने कम उम्र से ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था। सबसे पहले उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ज्वाइन की। साल 1999 में कोकाटे में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। शरद पवार ने उन्हें सिन्नर सीट से टिकट देने से मना कर दिया। इसके बाद कोकाटे शिवसेना में शामिल हो गए। साल 1999 और 2004 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सिन्नर सीट जीती। लेकिन उन दिनों शिवसेना नेता नारायण राणे ने विद्रोह कर दिया।
कोकाटे उन्हीं के पक्ष में हो गए और राणे के साथ फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। उसके बाद 2009 में कोकाटे को सिन्नर सीट से विधायकी का टिकट मिला और तीसरी बार उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद साल 2014 में बीजेपी की लहर देखकर कोकाटे बीजेपी में शामिल हो गए और शिवसेना के प्रत्याशी राजाभाऊ वाजे से हार गए। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कोकाटे ने नासिक सीट से निदर्लीय हाथ आजमाया लेकिन हार गए।
जब मिली थी दो साल की सजा
गत फरवरी में एक धोखाधड़ी मामले कोकाटे को नासिक की एक अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मंत्री पर 1995 में जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप लगा था। कोकाटे बंधुओं ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि नासिक में येओलकर माला में कॉलेज रोड पर मंत्री ने सीएम से 2 फ्लैट यह कहकर ले लिए थे कि उनके पास आवास नहीं है। नाशिक के सरकारवाडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। मामल में पूर्व मंत्री दिवंगत टीएस दिघोले ने भी याचिका दायर की थी। साल की शुरुआत में मामले में फैसला आया। इसमें कुल चार आरोपी थे। इसमें माणिकराव कोकाटे और उनके भाई के अलावा दो अन्य लोग भी मामले में आरोपी साबित हुए।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: क्या विधायक भास्कर जाधव बनेंगे नेता प्रतिपक्ष, उद्धव ठाकरे की CM से मुलाकात के क्या हैं मायने?
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
4 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
21 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
23 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines