Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को बीजेपी में दागी नेताओं की एंट्री पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे पार्टी का विस्तार हो रहा है, कुछ समस्याएं आ रही हैं। पार्टी को स्वच्छता बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे। एक चैनल से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा बीजेपी की राजनीतिक सफलता की तुलना फसलों से की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीतिक फसल बड़ी हो गई है, जब फसल बड़ी होती है, उसमें कीड़े लग जाते हैं, ऐसे में कीटनाशक के छिड़काव की आवश्यकता होती है।
बीजेपी की बढ़ती सदस्यता पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की प्रकिया पर नजर रखनी होगी। नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा और संस्कृति से अवगत कराना होगा। गडकरी ने कहा बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। नए लोग अलग-अलग कारणाें से जुड़ रहे हैं। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें प्रशिक्षण देकर, विचाधारा सिखाएं और कार्यकर्ता बनाएं। हमारे प्रयास जारी हैं। हजारों कार्यकर्ता प्रयास करते हैं, लेकिन कभी-कभी एक कार्यकर्ता कुछ ऐसा कहता है तो हजारों कार्यकर्ताओं के प्रयास विफल हो जाते हैं।
सरकार का धर्मनिरपेक्ष होना जरूरी
बता दें कि नितिन गडकरी का ये बयान महाराष्ट्र में बीजेपी के गठबंधन पर निशाना है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद संघ भी अजित पवार से गठबंधन पर सवाल उठा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए कहा सरकार और प्रशासन का भी धर्मनिरपेक्ष होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता, लेकिन सरकार और प्रशासन का धर्मनिरपेक्ष होना जरूरी है।
जब जरूरत होगी, मदद के लिए तैयार हूं
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के महाराष्ट्र में प्रदर्शन पर नितिन गडकरी ने कहा लोकसभा चुनाव में पार्टी की सीटों की सख्या में कमी आई है, उन्होंने स्थानीय नेतृत्व की क्षमता पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि भले ही राज्य में उनका कोई औपचारिक पद नहीं है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर वे मदद के लिए तैयार है। गडकरी ने कहा कि यहां के नेता सक्षम हैं, उन्हें अभी मेरी जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में BJP को मिला RSS का बैकअप, हिंदू वोटों को एकजुट करने के लिए कर रहा ये काम
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
6 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
17 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines