Maharashtra Politics: अजित पवार समेत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 9 बागी विधायकों के मुलाकात के बाद शरद पवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में मुलाकात के कुछ घंटों बाद शरद पवार ने एनसीपी की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते हैं।
अपने भतीजे की बगावत पर 82 साल के शरद पवार ने कहा कि उन्होंने (अजित पवार) अपना रास्ता सोच लिया है। राकांपा संस्थापक ने कहा कि वे प्रगतिशील राजनीति जारी रखेंगे और भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे।
मुलाकात के दौरान चुप रहे थे शरद पवार
अजित पवार खेमे के साथ बैठक के दौरान मौन रहे शरद पवार ने बाद में अपना रुख स्पष्ट कर दिया। नासिक के युवा विंग कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के विरोध पर जोर देते हुए राकांपा की विचारधारा की पुष्टि की। उन्होंने कैडर से समावेशिता, समानता, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के सिद्धांतों पर दृढ़ रहने का आग्रह किया।
बता दें कि अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल समेत एनसीपी के अन्य विधायक रविवार को अचानक मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात की थी।
प्रफुल्ल पटेल ने कहा था- हम आशीर्वाद लेने आए थे
प्रफुल्ल पटेल के मुताबिक, उन्होंने शरद पवार से भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा था। साथ ही पार्टी को फिर से एकजुट करने पर विचार करने का अनुरोध किया था। दो हफ्ते पहले अपने चाचा के खिलाफ बगावत करने के बाद शरद पवार और अजित पवार खेमे के बीच यह पहली अनिर्धारित बैठक थी।
मुलाकात के बाद एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आज हम सब हमारे नेता शरद पवार से मिलने आए हैं और हमने उनसे आशीर्वाद मांगा। हमारी जो इच्छा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक साथ रहे और मजबूती से आगे काम करे। उन्होंने कहा कि हमने शरद पवार को कहा कि वे इस दिशा में विचार करें, हालांकि शरद पवार ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
23 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines