एक विवाह ऐसा भी... सोलापुर की जुड़वां बहनों ने एक ही शख्स से की शादी, देखें वायरल वीडियो

Solapur News

Wedding Viral Video: महाराष्ट्र के सोलपुर में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, आईटी इंजीनियर जुड़वां बहनों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मलशीरस तालुका में शादी की है। लड़के और लड़की के परिवार वालों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि ये शादी वैध है या नहीं? बताया जा रहा है कि जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी आईटी इंजीनियर हैं और मुंबई में काम करती हैं। दोनों बहनों ने अतुल नाम के शख्स से शादी करने का फैसला किया, क्योंकि वे बचपन से एक ही घर में एक साथ रह रही थीं।

विज्ञापन

ऐसे जुड़वां बहनों के करीब आया अतुल

मराठी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हा अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का व्यवसाय है। कुछ दिन पहले पिता के निधन के बाद लड़कियां अपनी मां के साथ रह रही थीं। एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गईं तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया। इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वां बहनों के करीब आ गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ