Water Tank Burst in mumbai: मुंबई में सीमेंट से बनी पानी की टंकी बुधवार शाम अचानक भरभराकर टूट गई। इस हादसे में टंकी के पास खड़ी नाबालिग लड़की की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के आसपास पानी फैल गया। लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े, किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर बचाव दल पहुंचा था। सभी घायलों को समीप के फौजिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां खुशी खातून (9) की मौत हो गई। वहीं, गुलाम रसूल (32), मिराज खातून (9) और नजरानबीबी (33) अभी घायल हैं। मामला दर्ज कर हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है।
पानी का प्रेशर नहीं झेल सकी टंकी
पुलिस घायलों का बयान ले रही है, अभी तक की प्राथमिक जांच में ये सामने आया है कि टंकी जर्जर हालत में पुरानी थी, वह इतनी कमजोर थी कि वह पानी का प्रेशर नहीं झेल सकी। पानी का प्रेशर ज्यादा था, जिससे अचानक वह टूटकर गिर पड़ी। हादसे से टंकी के मलबे के नीचे खुशी समेत अन्य लाेग दब गए और बुरी तरह घायल हो गए।
अधिक खून बहने से हुई मौत, घायलों की हालत स्थिर
डॉक्टरों के अनुसार घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है। खुशी का अधिक खून बह गया था, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस के अनुसार मुंबई के नागपाड़ा इलाके में बीएमसी स्टाफ कॉलोनी में ये हादसा हुआ है। बृहन्मुंबई नगर निगम के आश्रय योजना प्रकोष्ठ ने एसडब्लूएम स्टाफ क्वार्टर के निर्माण के लिए अस्थायी टंकी लगाई थी, जो अचानक टूटकर गिर गई।
ये भी पढ़ें: ‘महाराष्ट्र चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं’, कांग्रेस की आपत्तियों पर EC का जवाब, 6 सीटों पर कही ये बात
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
14 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
19 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
21 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines