---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Watch Video: ‘मैं तुम्हे गोली मार दूंगी…’ बांद्रा वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक पुलिस से उलझी बाइक सवार महिला

Watch Video Woman Abuses traffic police on Bandra Worli Sea Link: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक सवार एक महिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से बहस करती नजर आ रही है। वीडियो 15 सितंबर को मुबंई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि […]

---विज्ञापन---

Watch Video Woman Abuses traffic police on Bandra Worli Sea Link: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक सवार एक महिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से बहस करती नजर आ रही है। वीडियो 15 सितंबर को मुबंई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 26 वर्षीय महिला नूपुर पटेल को यातायात पुलिस अधिकारी ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रोक दिया क्योंकि वह समुद्री पुल पर बाइक चला रही थी। इस पुल पर बाइक चलाने की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस से उसे रोक दिया।

---विज्ञापन---

यह है मामला

ट्रैफिक पुलिस की मानें तो महिला ने सी लिंक के प्रवेश द्वार पर लगे साइन बोर्ड को नजरअंदाज कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक महिला को जिन पुलिसकर्मियों ने रोका उनको गालियां दी। पुलिसकर्मियों ने महिला से गाड़ी से जुड़े दस्तावेज मांगे तो उसने दिखाने से इंकार कर दिया। जब पुलिस वालों ने महिला से थाने चलने के लिए कहा तो उसने पिस्तौल के आकार का कुछ निकाला और कहा वह इससे गोली मार देगी। हालांकि वह सिगरेट लाइटर था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाइटर और दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया और महिला को थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार नूपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं। वह पुणे में अपने भाई से मिलने गई थीं। वह वर्ली सी लिंक देखना चाहती थी इसलिए वह भाई की मोटरसाइकिल ले गई।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 25, 2023 07:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola