Vistara Flight: 'हाइजैक की बन चुकी है प्लानिंग...', पैसेंजर विमान में फोन पर कर रहा था बात, केबिन क्रू ने किया CISF के हवाले

Vistara Crisis Air India Merger Pilots Protest

Vistara Crisis Air India Merger Pilots Protest

Vistara Flight: मुंबई से दिल्ली जाने वाली विस्तारा फ्लाइट में एक यात्री को हाइजैकिंग की बात करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। यात्री फ्लाइट में बैठा था। विमान के टेकऑफ करने से पहले यात्री फोन हाइजैकिंग की बात कर रहा था। उसने कहा, हाइजैक की सारी प्लानिंग बन चुकी है। उसका सारा एक्सेस है, चिंता मत करना। यह सुनकर पास बैठे यात्री दहशत में आ गए। उन्होंने तत्काल केबिन क्रू को बुलाया। इसके बाद केबिन क्रू ने आरोपी को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

यह पूरा मामला गुरुवार रात छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का है। फ्लाइट को चेक किया गया। इससे करीब चार घंटे देरी हुई। पुलिस ने कहा कि यात्री मानसिक रूप से अस्थिर है और 2021 से उसका चिकित्सा उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

यात्री ने और क्या-क्या बात की

यात्री फोन पर बात कर रहा था कि अहमदाबाद के लिए उड़ान भरूंगा। यदि आपको कोई कठिनाई हो तो मुझे कॉल करें। अपहरण की सारी योजना बन चुकी है। चिंता न करें क्योंकि एक्सेस मौजूद है।

विज्ञापन

बातचीत सुनने के बाद पास बैठे यात्री डर गए और उनमें से कई खड़े हो गए। केबिन क्रू सदस्य ने फ्लाइट के सुरक्षा कर्मचारियों को बुलाया और यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दिया गया।

यात्री की पहचान रितेश जुनेजा के रूप में हुई। उसे सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया। केबिन क्रू सदस्य की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जांच के बाद रवाना हुई फ्लाइट

ये घटना गुरुवार शाम साढ़े बजे की है। विस्तारा एयरलाइंस ने कहा कि यूके 996 फ्लाइट में यह घटना हुई है। पूरे विमान की जांच की गई। जांच के बाद फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ