Viral Video: पुणे में चेन स्नेचर्स से 10 साल की लड़की के भिड़ने और अपनी दादी को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में बच्ची बाइक सवार चेन स्नेचर के चेन छीनने के प्रयास को विफल करती दिख रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना 25 फरवरी को पुणे शहर के मॉडल कॉलोनी इलाके की है। 60 साल की लता घाग अपनी पोतियों रुत्वी घाग और ज्ञानेश्वरी के साथ कही जा रही थीं। इसी दौरान घटना हुई। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल होने के बाद मामले की जानकारी सामने आई।
और पढ़िए – Viral Video: सीतापुर में भाजपा विधायक बोले- गिरा दो मकान, इतना मनोबल कैसे बढ़ गया, जानें पूरा मामला
https://twitter.com/ANI/status/1633986221956374528
सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग महिला अपनी दो पोतियों के साथ दिख रही है। इस दौरान एक बाइक सवार आता है और बुजुर्ग समेत बच्चियों को रोकता है। बाइक सवार अचानक बुजुर्ग लता की चेन खींचने की कोशिश करता है। लता के विरोध करने पर 10 साल की रुत्वी बार-बार संदिग्ध को अपने बैग से मारती हुई दिख रही है। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से भागता दिख रहा है।
और पढ़िए – जूम करके देखिए, नजर आएंगे IND-AUS के दिग्गज क्रिकेटर्स, PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई PM को गिफ्ट की ये पेंटिंग
रुत्वी पुणे के हुजुरपगा गर्ल्स हाई स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा है। उनके पिता नितिन घाग एक ऑटोमोबाइल रिपेयर गैरेज के मालिक हैं। जब घटना हुई, तब रुत्वी अपनी दादी और छोटी बहन ज्ञानेश्वरी (6) के साथ अपनी मौसी के घर जा रही थी।
लता ने पुलिस को दी गई शिकायत में क्या कहा?
पुलिस को दी गई शिकायत में लता ने कहा कि रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार आया। थोड़ी देर की बातचीत के बाद बाइक सवार ने चेन छीनने की कोशिश की। ये देख 10 साल की रुत्वी घाग ने बैग से उसके चेहरे पर वार करना शुरू कर दिया। चेन छीनने का प्रयास विफल होता देख आरोपी वहां से भाग निकला।
एक अधिकारी ने कहा कि पुणे पुलिस पीड़िता के पास पहुंची और 9 मार्च को शिवाजी नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 393 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, वे 10 साल की रुत्वी को सम्मानित करेंगे। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
20 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines