हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'इतनी डेरिंग है तुम में?', उपमुख्यमंत्री अजित पवार और IPS के बीच बातचीत का वीडियो वायरल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला IPS अधिकारी से अवैध उत्खनन पर चल रही कार्रवाई रोकने की बात कहते दिखते हैं। घटना सोलापुर जिले के माधा तालुका की है, जहां IPS अंजलि कृष्णा अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं। वीडियो में अजीत पवार कथित तौर पर अधिकारी से उनका नंबर मांगते हैं और कार्रवाई की चेतावनी भी देते हैं।

विज्ञापन
अजित पवार और IPS अधिकारी के बीच बातचीत का वीडियो वायरल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एक पुलिस अधिकारी के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उपमुख्यमंत्री अजित पवार पुलिस अधिकारी से कार्रवाई रोकने की बात कह रहे हैं। वह यह भी कहते हैं, “तुम इतनी निडर हो? मैं कार्रवाई करूं क्या?” इतना ही नहीं, इसके बाद उपमुख्यमंत्री महिला अधिकारी से उनका फोन नंबर मांगते हैं।

मामला सोलापुर से जुड़ा हुआ है। यहां एक आईपीएस अधिकारी अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंची थीं, तभी उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कथित तौर पर उन्हें फोन किया और तुरंत कार्रवाई रोकने के लिए कहा। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोलापुर जिले के माधा तालुका के कुर्दू गांव की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबरों के मुताबिक, शिकायत मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक आईपीएस अंजलि कृष्णा उस जगह पहुंचीं, जहां अवैध उत्खनन हो रहा था। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने पुलिस को धमकाया और सीधे उपमुख्यमंत्री अजित पवार को फोन लगा दिया। आईपीएस अंजलि कृष्णा ने जब बातचीत शुरू की, तो पूछा, “कौन बोल रहा है?” इस पर कॉल पर मौजूद शख्स ने कहा, “मैं उपमुख्यमंत्री अजित पवार बोल रहा हूं। क्या आप मुझे नहीं पहचानतीं? अपना नंबर दीजिए, मैं आपको वीडियो कॉल करता हूं।”

विज्ञापन

इसके बाद पवार ने कथित तौर पर कहा, “आप मेरी आवाज और मेरा चेहरा नहीं पहचानतीं? मैं आप पर कार्रवाई करूंगा। इतनी हिम्मत दिखाई आपने!” इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस अधिकारी और कथित तौर पर अजित पवार के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सियासी बवाल मच गया है।

यह भी पढ़ें : एक बंदर की मौत पर पूरे गांव ने कराया मुंडन, धुले में दिखा अनोखा रिवाज

विज्ञापन

अजित पवार की एनसीपी का कहना है कि उपमुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारी को कार्रवाई करने से नहीं रोका। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का कहना है कि अजीत दादा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए आईपीएस अधिकारी को फटकार लगाई होगी। उनका इरादा कार्रवाई को पूरी तरह से रोकने का नहीं था।

कौन हैं आईपीएस अंजलि कृष्णा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola