VIDEO: खाली सड़क पर बेफिक्र होकर स्कूटी से घर जा रही थी लड़की, अचानक फट गई धरती...आया सैलाब
Edited By Bhola Sharma

यह घटना महाराष्ट्र के यवतमाल की है।
Edited By Bhola Sharma

यह घटना महाराष्ट्र के यवतमाल की है।
VIDEO: क्या बिना जलजला आए धरती फट सकती है? जवाब आपका ‘नहीं’ होगा। लेकिन यह सच है। महाराष्ट्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अचानक धरती फटते हुए दिख रही है। फिल सड़क पर सैलाब आ गया। एक स्कूटी सवार लड़की बाल-बाल बची।
यह घटना महाराष्ट्र के यवतमाल की है। यहां एक अंडरग्राउंड पाइप लाइन अचानक भारी दबाव के चलते फट गई। पाइप से पानी इतनी तेज निकला कि वहां करीब 10 फीट परिधि में जमीन भी फट गई। पूरी सड़क पर पानी बहने लगा।
https://twitter.com/AHindinews/status/1631951157818974208?s=20
वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की स्कूटी से अपने घर जा रही थी। सड़क खाली थी, इसलिए वह बेफिक्र नजर आ रही थी। तभी अचानक सड़क फट गई और सैलाब आ गया। लड़की अपनी स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठी और वह फिसलकर दूर जा गिरी। लड़की गंभीर रूप से घायल हुई है। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार, शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम अमृत योजना के तहत किया गया था। लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि पाइप के प्रेशर से धरती फट जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: