Ramdas Athawale: केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और RPI नेता रामदास आठवले ने अपने अंदाज में विपक्ष को निशाने पर लिया है और प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में बजट पेश किया।
रामदास आठवले ने कहा कि इस बजट में सबका ध्यान रखा गया है। बजट में आदिवासियों, महिलाओं, मध्यम वर्ग सभी के साथ न्याय किया गया है। आठवले ने यह भी कहा कि इससे विपक्ष डरा हुआ है। अठावले ने अपने अंदाज में केंद्रीय बजट पर विपक्ष द्वारा की गई आलोचना का जवाब दिया।
केंद्रीय मंत्री आठवले ने का कि विपक्ष हमेशा मोदी सरकार की निंदा करता है, ये तो है उनका साथ का धंधा, मोदी जी है बहुत मजबूत बंदा, लेकिन विपक्औष हो गया है अंधा।
और पढ़िए – हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर एकजुट हुआ विपक्ष, कहा- संयुक्त संसदीय समिति से कराई जाए जांच
https://twitter.com/AHindinews/status/1621041346105720838
और पढ़िए – भाजपा ने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 40 सीटों पर सहयोगी NDPP लड़ेगी चुनाव
महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष ने बजट को लेकर साधा निशाना
वहीं, महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कहा है कि निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किया गया बजट चुनाव से पहले महज चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स की सीमा बढ़ाकर सात लाख कर दी गई है, लेकिन यह काफी नहीं है।
अजित पवार ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई कम करने और रोजगार बढ़ाने के लिए इस बजट में कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है। आवश्यक वस्तुओं पर कर कम करना केंद्र सरकार भूल गई। उन्होंने कहा कि गरीबों, मजदूरों, किसानों, खेतिहर मजदूरों को कुछ भी ठोस नहीं दिया गया है। देश में कृषि और किसान संकट में हैं। प्राकृतिक आपदाएं लगातार हो रही हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
23 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines