AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के वीर सावरकर को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ओवैसी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देने के बाद वीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के अध्यक्ष और सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा था कि कुछ लोग जानबूझकर भड़काऊ बयान देना चाहते हैं ताकि सांप्रदायिक सद्भाव खराब हो।
क्या कहा रंजीत सावरकर ने?
वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा, ‘उनका एकमात्र एजेंडा भारत के मुसलमानों को गुमराह करना और उन्हें देश के खिलाफ भड़काना है। यह उनकी विरासत है। सावरकर ने कभी संभाजी महाराज का अपमान नहीं किया। 1944 में एक इस्लामी आतंकवादी कासिम रिजवी ने हैदराबाद में रजाकर नामक एक संगठन की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य हिंदुओं की हत्या, बलात्कार और धर्मांतरण करना था।’
‘ओवैसी औरंगजेब के विचारों का पालन करते हैं’
रंजीत सावरकर ने आगे कहा कि ‘जब भारत सरकार ने उन्हें पाकिस्तान भेज दिया, तो उन्होंने एआईएमआईएम को ओवैसी के दादा को सौंप दिया। एआईएमआईएम का उद्देश्य मुसलमानों को हिंदुओं के खिलाफ भड़काकर उन्हें खत्म करना है। ओवैसी के छोटे भाई ने कहा था कि भारत को 15 मिनट के लिए हमारे हाथों में दे दो और फिर देखो हम क्या करते हैं। ओवैसी औरंगजेब के विचारों का पालन करते हैं। सरकार को ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वह खुद औरंगजेब की कब्र का सम्मान करते हैं। वह देशद्रोही हैं।’
अबू आजमी ने सावरकर को बताया हिंदुओं का बड़ा नेता
वहीं, ओवैसी के बयान पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि ऐसे लोग जो छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के खिलाफ बोल रहे हैं उनके खिलाफ सरकार को कदम उठाना चाहिए। अबू आजमी ने कहा कि वीर सावरकर हिंदू भाइयों के बड़े नेता हैं। ऐसे में सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को इसे लेकर कोई कदम उठाना चाहिए।
क्या कहा था ओवैसी ने?
दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने वीर सावरकर को लेकर आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि वीर सावरकर और आरएसएस के संस्थापक गोलवलकर ने छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ बयान दिए थे, जो उनके प्रति अनादर को दर्शाता है। ओवैसी ने सवाल उठाया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जो अक्सर छत्रपति संभाजी की महिमा का गुणगान करते हैं, इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? क्या आरएसएस और बीजेपी के नेता इस पर कुछ नहीं बोलेंगे?
ओवैसी के बयान पर भड़की बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग जानबूझकर भड़काऊ बयान देना चाहते हैं ताकि सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़े। उन्होंने कहा कि सारे प्रयास किए गए कि जुमा के दिन होली पर कुछ न कुछ बिगड़े ताकि उन्हें अपनी सियासी रोटी सेंकने का मौका मिले। लेकिन, उन्हें निराशा हाथ लगी और देशभर में इस तरह की बड़ी घटनाएं नहीं हो पाईं। ये कितना भी कोशिश करें देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। कानून व्यवस्था आज मजबूत हो गई है।
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
12 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
17 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
19 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines