टला बड़ा रेल हादसा! पुणे स्टेशन पर 'वंदे भारत' का एक्सीडेंट! डायमंड क्रॉसिंग पर पटरी से उतरा कोच

वंदे भारत एक्सप्रेस का एक कोच उस समय पटरी से उतर गया, जब 22225-सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पुणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में प्रवेश कर रही थी.

vande Bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस का एक कोच उस समय पटरी से उतर गया, जब 22225-सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पुणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में प्रवेश कर रही थी. ट्रेन के चौथे कोच की ट्रॉली (व्हील असेंबली) स्टेशन यार्ड के अंदर मौजूद डायमंड क्रॉसिंग पर पटरी से उतर गई. यह डायमंड क्रॉसिंग पहले से ही पुणे स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग प्रोजेक्ट के तहत अपग्रेड के लिए निर्धारित थी.

विज्ञापन

इस घटना में किसी भी यात्री की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. हादसे के बाद कुछ समय के लिए इस रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं.

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन डिरेलमेंट के कारणों की जांच कर रहा है. इस घटना ने एक बार फिर बड़े रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ